sss

; //]]>

एम्बी वैली नीलामी में दखल देने वाले जाएंगे जेल- सुप्रीम कोर्ट - Khabar NonStop

 Aamby Valley

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने एम्बी वैली की नीलामी की प्रक्रिया में सहारा ग्रुप के स्थानीय पुलिस को चिट्ठी लिखने पर नाराजगी जतायी है। कोर्ट ने कहा है कि नीलामी प्रक्रिया जब सर्वोच्च न्यायालय के आदेश से चल रही है तो कंपनी को पुणे पुलिस के एसपी को कानून व्यवस्था पर पत्र लिखकर मामले में दखल नहीं देना चाहिए था। खंड पीठ ने कड़े शब्दों में कहा कि अब अगर किसी ने भी एम्बी वैली की नीलामी प्रक्रिया मे दखल देने या बाधा डालने की कोशिश की तो वह अदालत की अवमानना का दोषी होगा और उसे जेल भेज दिया जाएगा।

आरुषि हत्याकांड: तलवार दंपति को इलाहाबाद हाईकोर्ट से मिली राहत

 Aamby Valley

सहारा ग्रुप के नीलामी प्रक्रिया में दखल करने के सेबी के आरोपो पर मुख्य न्यायाधीश जस्टिस दीपक मिश्रा के नेतृत्व वाली खंडपीठ ने गुरुवार को कहा कि सहारा समूह को अदालत की निगरानी में चल रहे कामकाज पर दखल देने की जरूरत नहीं। खंडपीठ ने महाराष्ट्र के डीजीपी को निर्देश दिया कि वह सुनिश्चित करें कि 48 घंटे के अंदर यह संपत्ति बांबे हाईकोर्ट के ऋणशोधन करने वाले अधिकारी को सौंप दी जाए।

सचिवालय के सामने से केजरीवाल की कार उड़ा ले गए चोर

 Aamby Valley

कोर्ट ने लिक्विडेटर अधिकारी को कहा कि वह बांबे हाईकोर्ट के सिटिंग जज और मामले में कंपनी जज जस्टिस एएस ओका की निगरानी में नीलामी की प्रक्रिया को आगे बढ़ाए। इसके अलावा सेबी की ओर से एसपी को लिखे पत्र का हवाला देते हुए कहा कि अब पुलिस ने संपत्ति को अपने कब्जे में ले लिया है। जबकि सहारा ग्रुप की ओर से कहा गया है कि संपत्ति पर पुलिस को कब्जा नहीं दिया गया है।



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2hCCOqw

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop