भागलपुरः गैंग रेप पीड़िता ने की आत्महत्या - Khabar NonStop
भागलपुर। जिले के साबौर क्षेत्र में एक गैंग रेप पीड़िता मानसिक तनाव से गुजर रही थी। इस तनाव से परेशान होकर रेप पीड़िता ने सुसाइड नोट लिखकर आत्महत्या कर ली है।
शिक्षा व्यवस्था को लेकर तेजस्वी यादव ने किया ट्वीट
आपको बता दें कि, जिले के साबौर क्षेत्र में एक लडकी के साथ गैंग रेप करके उसका विडियो बना लिया था। आरोपियों ने पीड़िता को धमकी दी थी कि अगर वह इस घटना के बारे में किसी को कुछ भी बताती है तो वह वीड़ियो वायरल कर देंगे। इस घटना के बाद पीड़िता मानसिक तनाव से गुजर रही थी। लेकिन रेप पीडिता ने एक सुसाइड नोट लिखकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली।
नीतीश कुमार भी हैं सृजन घोटाले में शामिलः तेजस्वी यादव
वहीं पुलिस ने इस मामले में बताया कि, पीड़िता ने सुसाइड नोट में लिखा कि 12वीं में पढ़ने वाले मृत्युंजय कुमार यादव ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर उसके साथ बलात्कार किया। उन्होंने पहले उसे बाइक पर अगवाह किया और अपने एक दोस्त के घर ले गए। लेकिन किसी तरह वह उनके चंगुल से निकलकर अपने घर पहुंची और पूरी कहानी परिजनों को बताई। लेकिन स्थानीय लोगों की मानें तो पीड़िता के परिवार ने पहले इस मामले को गांव की पंचायत में हल करना चाहा, लेकिन उनके हाथ निराशा लगी। जिसके बाद पीड़िता ने यह कदम उठाया।
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2gDJwN9
Comments
Post a Comment