sss

; //]]>

बुलंदशहरः खुर्जा में दो पक्षों में झगड़ा, बवाल - Khabar NonStop

Bulandshahr News

खुर्जा। बुलंदशहर के खुर्जा में कल रात दो पक्षों में झगड़ा हो गया, जिसके बाद इलाके में बवाल हो गया। इस बवाल में 4 लोग घायल हुए हैं। वहीं पुलिस मामले की जांच कर रही है।

क्या है मामला

खबर के अनुसार, खुर्जा कोतवाली के बुर्ज चौकी इलाके में सुभाष रोड पर एक बच्चा आतिशबाजी कर रहा था। इसी दौरान एक व्यक्ति ने उस बच्चे की पिटाई कर दी। जिस पर भारत नामक युवक ने उस व्यक्ति को रोकना चाहा तो इस पर दोनों पक्षों में झगड़ा हो गया। इसके बाद आरोपी व्यक्ति ने कुछ लोगों को बुलाकर भारत और उसके पूरे परिवार की पिटाई कर दी। इस दौरान आरोपियों ने फायरिंग भी की। यह सब देख आसपास के लोगों ने आरोपियों को दौड़ा लिया और उन पर ईंट पत्थरों की बरसात कर दी।

पूरी दुनिया में यमराज का अकेला मंदिर, आज लोग करेंगे स्नान

इसी बीच भगदड़ में आरोपियों की एक मोटरसाइकिल और एक स्कूटी मौके पर छूट गई। जिसके बाद गुस्साई भीड़ ने मोटरसाइकिल और स्कूटी को तोड़कर नष्ट कर दिया। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और मामले की जांच कर रही है। फिलहाल खबर लिखे जाने तक किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो पायी है।



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2yWKlvo

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop