एक सप्ताह पूर्व अगवा छात्रा कोतवाली पहुंची , प्रेमी का दोस्त गिरफ्तार - Khabar NonStop
बुलंदशहर-पुलिस की ताबड़तोड़ दबिशों के चलते एक सप्ताह पूर्व गैर सम्प्रदाय के प्रेमी के साथ फरार हुई नाबालिग छात्रा अचानक कोतवाली पहुंच गयी। पुलिस ने अपहृर्ता को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया है। जब छात्रा के अपहरण के एक अन्य आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। पुलिस मुख्य आरोपी की तलाश मे जुटी है।
अवैध हथियार व कारतूस के साथ एक युवक गिरफ्तार
क्या है मामला ?
एक सप्ताह पूर्व कोतवाली क्षेत्र निवासी बीए की एक नाबालिग छात्रा को उस समय अगवा कर लिया गया था जब वह अपने घर से गुलावठी आयी थी। नाबालिग छात्रा को अगवा करने के आरोप में गैर सम्प्रदाय के एक युवक व उसके दोस्त के खिलाफ छात्रा के पिता ने रिर्पोट दर्ज करायी थी। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक एके सिंह ने बताया कि पुलिस दबिशों के चलते गुरूवार कोअपहृत छात्रा अचानक कोतवाली आ पहुंची। छात्रा से पूछताछ के बाद पुलिस ने बताया कि मुख्य आरोपी ने छात्रा को दिल्ली में स्थित एक मकान में रखा था। पुलिस ने छात्रा को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया है। एके सिंह ने बताया कि मुख्य आरोपी के दोस्त हरीश निवासी ईसापुर को जेल भेज दिया है। जबकि मुख्य आरोपी की तलाश की जा रही है। मेडिकल रिर्पोट के आधार पर धारावृद्धि होगी। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया प्रेम प्रसंग का मामला प्रतीत हो रहा है। जांच जारी है।
स्पा सेंटर की आड़ में जिस्मफरोशी, थाई युवती समेत 44 गिरफ्तार
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2kJySsR
Comments
Post a Comment