sss

; //]]>

राहुल गाँधी देखें अपने पार्टी की फूट: जावड़ेकर - Khabar NonStop

Prakash Javdekar

नई दिल्ली। केन्द्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने मंगलवार को एक कार्यक्रम में राहुल गाँधी और कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधा। जावड़ेकर ने कहा कि कांग्रेस पार्टी और राहुल गाँधी को ट्विटर छोड़कर जमीन पर काम करना चाहिए। प्रकाश जावड़ेकर ने महाराष्ट्र में ग्राम पंचायत चुनाव में बीजेपी की जीत पर बोलते हुए कहा कि पार्टी के प्रदर्शन से दीखता है कि बीजेपी गरीबों की पहली पसंद है। जावड़ेकर ने पत्रकारों से बातचीत में कहा, “पूरा देश विकास के लिए मोदीजी और भाजपा का समर्थन कर रहा है और कांग्रेस देश के सभी भागों से सिमटती जा रही है। यह प्रतिकूल दिशा में जा रही है। यहां तक कि कांग्रेस की बैठकों में भी लोग मोदी-मोदी का नारा लगाते हैं. ऐसा हमने बिहार में सोमवार को देखा।”

IMF ने भारत की विकास दर 0.50 फीसदी घटाकर 6.7 फीसदी किया

गिनाई राहुल की कमियां

गुजरात में कांग्रेस पार्टी की फूट पर उन्होनें कहा कि राहुल गाँधी को अपनी पार्टी के फूट पर ध्यान देना चाहिए। लेकिन वे तो बस ट्विटर पर ही अपना समय दे पाते हैं। केन्द्रीय मंत्री ने कहा, “यहां तक कि अमेठी में भी, कई कांग्रेस कार्यकर्ता आज (मंगलवार) भाजपा में शामिल हो गए। आंध्र प्रदेश एवं तेलंगाना में कांग्रेस के फिर से वापसी करने की कोई भी उम्मीद नहीं है।” कांग्रेस पार्टी के लगातार खराब प्रदर्शन की वजह राहुल को बताते हुए उन्होनें कहा, “राहुल गांधी सिर्फ ट्विटर पर हैं। जब आप जमीन पर काम करते हैं, तब आपकी ताकत दिखती है और तब आप ट्वीट करें। अगर आप सिर्फ ट्वीट पर निर्भर हैं तो यह राजनीतिक दिवालियापन है।”

‘हार कर भी स्मृति ईरानी कर रहीं अमेठी की जनता की सेवा’

राहुल के बयान पर दिया जवाब

राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ की शाखा में महिलाओं को लेकर की गई राहुल की टिपण्णी पर जावड़ेकर ने कहा, “उन्होंने कभी शाखा नहीं देखा. आरएसएस की महिला इकाई राष्ट्रीय सेविका समिति अलग से शाखा का आयोजन करती है। लेकिन राहुल गांधी ने कभी इसे जानने का प्रयास नहीं किया. वह केवल ट्वीट करते हैं।”

संघ की महिलाएं शॉर्ट्स में क्यों नहीं? – राहुल गांधी



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2yV44Yk

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop