sss

; //]]>

पंचायत सदस्यों ने ​ब्लॉक प्रमुख के खिलाफ सौंपा अविश्वास प्रस्ताव - Khabar NonStop

Mau

मऊ-आज जनपद उस समय सुर्ख़ियों में आ गया जब ब्लॉक के क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने ब्लॉक प्रमुख के उपर भ्रष्ट्राचार का आरोप लगाते हुए जिलाधिकारी कार्यालय पहूँच कर जिलाधिकारी को ब्लाक प्रमुख रीता पटेल के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव सौंपा। जिसके बाद से जनपद में एक बार फिर बडराव ब्लाक के प्रमुख पद के दावेदारी को लेकर ब्लाक चर्चा में आ गयी है। बता दें कि, वर्तमान ब्लाक प्रमुख रीता पटेल बीजेपी पार्टी की सदस्य हैं।

मुस्लिम मोर्चे ने राष्ट्रपति और राज्यपाल को संबोधित करते हुए सौंपा ज्ञापन

जिलाधिकारी को दिया अविश्वास प्रस्ताव

क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने काम का दुरुपयोग करने और सही तरीके से काम नहीं करने पर आज 53 सदस्यों ने जिलाधिकारी कार्यालय पहुचकर अविश्वास प्रस्ताव का पत्रक जिलाधिकारी को सौंपा है। दरअसल, मऊ जिले के बडराव ब्लॉक प्रमुख गीता पटेल के खिलाफ बीडीसी सदस्यों ने अविश्वास प्रस्ताव को जिलाधिकारी को दिया है। उनके द्वारा आरोप लगाया गया है कि ब्लॉक प्रमुख द्वारा राज वित्त का उनके द्वारा दुरुपयोग किया गया है और साथ ही बिना काम कराए फर्जी भुगतान कराया गया है। वहीं, मनरेगा का भी फर्जी भुगतान कराया गया है और कभी भी हम लोंगो की मीटिंग नहीं कराई गई है। इन सभी बिंदुओं को लेकर हम 53 लोंगो ने जिलाधिकारी को अविश्वास प्रस्ताव दिया है।

क्या कहना है जिलाधिकारी का

इस मामले में जिलाधिकारी ने बताया कि, बडराव ब्लॉक के जो निर्वाचित सदस्य हैं उनके खिलाफ क्षेत्र पंचाय​त सदस्यों ने अविश्वास प्रस्ताव का पत्रक सौपा हैं, जिसके विरुद्ध आगे जो भी कार्यवाही होगी की जायेगी। पंचायत राज एक्ट के तहत 30 दिनों के अंदर पूरा किया जाता है। जिसमें 30 दिनों के अंदर बैठक बुलाकर कार्यवाही की जायेगी। ​91 क्षेत्र पंचायत सदस्यों में से 53 क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने पत्रक के माध्यम से अविश्वास प्रस्ताव का पत्रक सौंपा है।

शिक्षामित्रों ने सड़क जाम करके मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2yaQMKg

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop