दो धार्मिक स्थलों को घोषित किया तीर्थ स्थल - Khabar NonStop
मथुरा। उत्तर प्रदेश में निकाय चुनाव होने के साथ ही यूपी की योगी सरकार के द्धारा कृष्ण की नगरी मथुरा के दो धार्मिक स्थलों को तीर्थ स्थल घोषित करने का शासनादेश जारी कर दिया था जिसके चलते एक धड़े में ख़ुशी की लहर तो दूसरे धड़े में इसको लेकर आक्रोश पनप उठा।
पड़ोसी देश नेपाल में भीषण बस हादसा, 31 की मौत कई लापता
जानें पूरा मामला
दरअसल योगी सरकार के द्धारा वृन्दावन और बरसाना को तीर्थ स्थल की श्रेणी में लाकर घोषित कर शासनादेश जारी कर दिया गया। इसी को लेकर जनता में योगी सरकार के खिलाफ आक्रोश दिखाई दे रहा है इसी विषय पर हिंदूवादी नेता और श्रीकृष्ण जन्मस्थान के सदस्य गोपेश्वर नाथ चतुर्वेदी का कहना है की हम सरकार के फैसले का स्वागत करते है किन्तु शासनादेस में बरसाना को राधा की जन्मस्थली और वृन्दावन को कृष्ण की स्थली बताया गया है जबकि राधा की जन्म स्थली रावल गांव है जिसको सांसद हेमा मालिनी ने गोद लिया हुआ है।
जिलाध्यक्ष तेजवीर सिंह का कहना
कृष्ण की जन्म स्थली मथुरा है दोनों ही गलत दर्शायी गयी है और दोनों ही क्रीड़ा स्थली है ना की जन्म स्थली इन् स्थानों की पहचान मथुरा से है ना की वृन्दावन और बरसाना के नाम से मथुरा को जाना जाता है। वही भाजपा जिलाध्यक्ष तेजवीर सिंह का कहना है की हम यह मांग राजनाथ सिंह के समय से करते चले आ रहे थे जिसको अब योगी सरकार ने पूरा किया है विपक्षी जनता को भ्रमित कर रहे है। तरह तरह की बयानबाजी कर जनता को बरगला रहे है आने वाले समय में पूरे मथुरा को तीर्थ स्थल घोषित किया जाएगा ।
मरीज को नहीं मिली एम्बुलेंस सेवा
सामाजिक कार्यकर्ता मनोज चतुर्वेदी का कहना
स्थानीय नागरिक रमेश पंडित और सामाजिक कार्यकर्ता मनोज चतुर्वेदी का कहना है की सरकार के द्धारा चुनावो को देखते हुए यह फैसला किया गया है मथुरा की छवि को धूमिल करने का प्रयास है पूरे मथुरा को ही तीर्थ घोषित करना चाहिए था गोकुल बलदेव गोवर्धन नंदगाव क्या धार्मिक स्थल नहीं यहाँ करोडो श्रद्धालु प्रतिवर्ष आते है इनके साथ सौतेला व्यवहार क्यों किया जा रहा है
स्थानीय नागरिक साबिर अली ने बताया की सरकार ने मथुरा को अधूरा तोहफा दिया है वह भी इस लिए चुनाव सर पर है आधे अधूरे काम से कोई फायदा नहीं घोषित करना है तो सम्पूर्ण मथुरा को तीर्थ का दर्जा दिया जाए
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2yUIKDB
Comments
Post a Comment