sss

; //]]>

राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने दी देशवासियों को बधाई, यहाँ मनाएंगे दिवाली - Khabar NonStop

 PM Narendra Modi

नई दिल्ली। पूरा देश दिवाली के पर्व पर जश्न मना रहा है। देश के हर कोने में बच्चे, बूढ़े और जवान सभी दीपावली की खुशियों में डूबे हुए हैं। इसी बीच देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने देशवासियों को दिवाली भी बधाई ट्वीट करके दी है।

योगी आदित्यनाथ ने किया ‘भगवान राम’ का राज्याभिषेक

राष्ट्रपति ने किया ट्वीट

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने देशवासियों को दिवाली के पर्व पर शुभकामनाएं देते हुए दूसरों के प्रति संवेदनशील रहने का सुझाव भी दिया। उन्होनें लिखा, “सभी देशवासियों को दिवाली की शुभकामनाएं। दूसरों के प्रति संवेदना और पर्यावरण के प्रति सजगता के साथ हम दीपोत्सव मनाएं।”

जानें दीपावली पर्व के गहरे अर्थ को

प्रधानमंत्री ने दी बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी देशवासियों को दीपोत्सव के पावन अवसर पर बधाई दी। प्रधानमंत्री ने ट्वीट करके देशवासियों को शुभकामनाएं और मुबारकबाद देते हुए लिखा, “दीपावली के पावन पर्व पर सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं। #HappyDiwali to everyone!”

दीवाली के दिये की तरह रौशनी करो!

पीएम भारत-चीन बॉर्डर पर मनाएंगे दिवाली

जानकारी के मुताबिक प्रधानमंत्री मोदी खुशियों का यह त्यौहार देश के वीर सपूतों के साथ मनाएंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश की रक्षा में तैनात जवानों के साथ भारत-चीन बॉर्डर पर दिवाली का त्यौहार मनाएंगे। पीएम मोदी मना और उरी में भी जवानों के बीच जा सकते हैं। गौरतलब हो प्रधनमंत्री मोदी ने 2014 में अपनी दिवाली सियाचिन में सेना के जवानों के साथ मनाई थी। 2015 में मोदी ने डोगराई वार मेमोरियल पर जाकर जवानों के साथ दीपावली मनाई थी। मोदी ने पिछले साल यानी 2016 में दिवाली के मौके पर आईटीबीपी जवानों के साथ हिमांचल प्रदेश में दिवाली मनाई थी।

व्हाइट हाउस में डोनाल्ड ट्रंप ने मनायी दिवाली

रक्षा मंत्री अंडमान में तीनों सेनाओं के जवानों के साथ रहेंगी

देश की रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण तीनों सेवाओं के कमान के साथ अंडमान-निकोबार में दिवाली मनाएंगी। वे अंडमान-निकोबार के दो दिवसीय दौरे पर हैं। इस दौरान वह विभिन्न समारोहों के दौरान जवानों के परिजन से बातचीत भी करेंगी।

इस बार का धनतेरस और दिवाली पर्व अनोखा, 27 साल बाद बन रहा ये संयोग…



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2yyru8t

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop