sss

; //]]>

मेरठः युवक की गोली मारकर की हत्या - Khabar NonStop

Meerut

 

मेरठ। जिले में लगातार हो रही हत्या रुकने का नाम नहीं ले रही हैं, बेख़ौफ बदमाश हत्या कर आसानी से फरार हो जाते है। शहर में स्पोर्ट फैक्ट्री के कर्मचारी की घर से बुलाकर गोली मारकर हत्या कर दी है और इस हादसे से इलाके में हड़कंप मच गया है। वहीं हत्या कर हमलावर मौके पर तमंचा छोड़कर फरार हो गए हैं, जिसके बाद गुस्साए परिजनों ने हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर सड़क पर जाम लगा जमकर हंगामा किया । वहीं पुलिस ने परिजनों को आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी करने का आश्वासन देकर शांत कराया।

एसपी सिटी ने चलाया संघन चैकिंग अभियान
दरअसल मामला मेरठ के नौचंदी थाना क्षेत्र के जयदेवी नगर का है जहां पर भैया दूज के मौके पर अपनी पत्नी को ससुराल से घर वापस लेकर लौटे युवक कोमल के मोबाइल पर एक कॉल आई। जिसके बाद कोमल अपने घर से बाहर निकला जैसे ही वो अपने घर से बाहर निकला तो हत्यारों ने उसको पकड़ लिया और उसे गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया और बदमाश हत्या में इस्तेमाल हुआ तमंचा मौके पर छोड़कर फरार हो गए। वहीं गोली की आवाज सुनकर इलाके के लोग वहां पहुँचे तो उन्होंने देखा कि कोमल की मौत हो चुकी थी, जिसके बाद लोगों ने उसके परिजनों को सूचना दी।

ज़िला कारागार में बंद भाईयों को बहनों ने किया तिलक
वहीं मौत की सूचना से घर में कोहराम मच गया जिसके बाद परिजन सड़कों पर उतर आए और हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए सड़क पर जाम लगा दिया। मौके पर पहुँची पुलिस ने लोगों को समझाकर और जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन देकर शांत कराया। यह घटना इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है और पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2hYJcZ4

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop