मथुरा। दो ट्रकों में भिडंत से रेल हादसा होते-होते बचा - Khabar NonStop
मथुरा। मथुरा कासगंज रूट पर ट्रेन हादसा होने से बच गया। दो ट्रकों की आपस में हुई भिड़ंत के चलते एक ट्रक रेलवे ट्रैक पर पहुंच गया। जिससे रामनगर से आ रही 19062 गाड़ी का इंजन डैमेज हो गया। यह हादसा थाना राया क्षेत्र के गांव पिरसुआ के समीप हुआ।सूचना मिलते ही रेलवे अधिकारियों में हड़कंप मच गया। और आनन-फानन में घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े।
तो इसके बाद 43 रुपये लीटर मिलेगा पेट्रोल…
क्षतिग्रस्त वाहन को हटाया
वहीं ट्रैक से क्षतिग्रस्त वाहन को हटाया गया। और संचालन शुरू कराया गया। यह घटना रात 12:30 बजे के करीब की है जब राम नगर से रामनगर- बांद्रा एक्सप्रेस मथुरा की ओर आ रही थी। घंटों बात रामनगर बांद्रा एक्सप्रेस को वहां से निकाला गया। जिसके इंजन को राया रेलवे स्टेशन पर खड़ा कर दूसरे इंजन के माध्यम से गाड़ी को आगे भेजा गया। वही कई गाड़ियां इस हादसे के चलते घण्टों प्रभावित रही।वहीँ घटना की जानकारी स्टेशन मास्टर ने दी।
मेरठ: अपराधी के साथ दावत उड़ाते नजर आए पुलिसकर्मी
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2iH0Uof
Comments
Post a Comment