पीलीभीत पुलिस ने लूट के गैंग का किया पर्दाफाश - Khabar NonStop
पीलीभीत। योगी की फटकार के बाद यूपी की पुलिस सतर्क हो गयी है। यूपी के पीलीभीत जिले में पुलिस टीम की कड़ी मशक्कत के बाद एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। चार दिन पूर्व हुई किसान के साथ धान से भरी ट्राली की लूट की वारदात का खुलासा कर साथ ही लूट के गैंग का भी पर्दाफाश किया है।
ट्रक ने बाइक सवार तीन लोगों को कुचला, मौत
क्या था मामला
आपको बता दें चार दिन पहले बदमाशों ने गजरौला और जरा के बीच धान से भरी एक ट्रैक्टर-ट्राली को किसान को बंधक बनाकर लूट कर फरार हो गये थे। हालांकि वहीं इस घटना के बाद लोगों में दहशत फैल गयी थी। एसपी कलानिधि नैथानी ने जाँच कमेटी का गठन कर बदमाशों की तलाश शुरु कर दी। हालांकि पुलिस टीम संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ कर सर्विलांस टीम की मदद से बदमाशों के गैंग को पकड़ पाई है।
ग्रुप बनाकर देता था घटना को अंजाम
आपको बता दें इस स्टेट लेबल के बदमाशों का गैंग दो ग्रुप बनाकर लूट की घटना को अंजाम देता था। बताया जा रहा है कि एक गैंग बाइक लूटेरों का था जो राहगीरों से बाईक लूटकर राहगीर को बंधक बनाकर डाल देते थे। बताया जा रहा है कि बाईक लूटेरो के गैंग ने 100 बाईक लूटी थीं। जिससे पुलिस ने तकरीबन 18 बाईकों सहित आरोपियों को भी धरदबोचा है। वहीं दूसरा गैंग किसानों से ट्रैक्टर-ट्राली की लूट की घटनाओं को अंजाम देता था। आपको बता दें पुलिस ने बदमाशों से दो ट्रैक्टर-ट्राली बरामद की है। जिसमें से एक ट्रैक्टर-ट्राली को सितारगंज के किसान से लूटा थी। हालांकि बही एक ट्रैक्टर-ट्राली धान से भरी हुई भी बरामद की है। तो दूसरी ट्रैक्टर-ट्राली के धानों के पैसे भी पुलिस ने बरामद कर लिये गये हैं। हालांकि बदमाशों के गैंग का सरदार नबजोत उर्फ बाबा को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गैग के अन्य साथियों को भी पुलिस पकडने का दाबा कर रही है।
पुलिस के हाथ चढे बदमाशों से दो ट्रैक्टर-ट्राली, 18 बाईकें, नगदी सहित अबैध असलो के साथ जिंदा कारतूस भी बरामद किये। एसपी ने बताया कि यह एक प्रकार का अन्तर्राजीय गैंग था। जिसने उत्तराखण्ड लखीमपुर सहित तमाम जगह पर लूट की घटना को लेकर दहशत फैला दी। जिसमें से 9 लूटेरों को गिरफ्तार कर गैंगस्टर में आरोपियों को जेल भेजा जा रहा है।
गायब हुईं तीनों छात्राएं दिल्ली में घूमती मिली
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2iKJ83w
Comments
Post a Comment