sss

; //]]>

लोगों के समर्थन पर ऋतिक बोले, ‘प्लीज मेरी साइड मत लो…’ - Khabar NonStop

hrithik roshan

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत और एक्टर ऋतिक रोशन के बीच चल रहे विवाद पर पहले कंगना ने और अब हाल ही में ऋतिक रोशन ने एक इंटरव्‍यू दिया है। जहाँ कंगना के इंटरव्‍यू ने उनके रिश्ते को लेकर तूल पकड़ा था तो वहीं ऋतिक के इंटरव्‍यू ने इसे और बढ़ा दिया है। साथ ही कई सेलेब्रिटी तो अब खुलकर ऋतिक रोशन के पक्ष में बोलते नजर आ रहे हैं। लेकिन ऋतिक रोशन नहीं चाहते कि कोई इस पूरे विवाद में उनकी साइड ले या फिर उनका समर्थन करे।

अमिताभ ने सलमान की फिल्म को किया रिजेक्ट

दरअसल ऋतिक रोशन ने हाल ही में सोशल मीडिया पर अपना बयान जारी किया था इसके बाद तमाम हस्तियों ने उनका साथ दिया। लेकिन आज यानी मंगलवार को ऋतिक रोशन ने फिर से अपना एक आधिकारिक बयान जारी किया है। इसमें उन्होंने कानूनी मामले में उनका पक्ष लेने वाले लोगों को भी रोका है। गौरतलब है कि ऋतिक के पक्ष में एक्‍टर फरहान अख्‍तर, एक्ट्रेस यामी गौतम, ट्विंकल खन्ना, दिया मिर्जा, सोनाली बेंद्रे, गोल्‍डी बहल, कॉरियोग्राफर फराह खान जैसे कई सितारे आ चुके हैं लेकिन ऋतिक ने कहा कि कोई उनका पक्ष न ले।

मंगलवार की दोपहर को ऋतिक रोशन ने अपने ट्विटर अकाउंट से बयान जारी करते हुए यह भी साफ किया कि अपने इंटरव्‍यू के बाद कई मीडिया हाउस और लोग इस मामले पर उनसे बात करना चाहते हैं। ऋतिक ने कहा है ‘कुछ मजबूरियों के चलते उन्‍होंने अपना इंटरव्‍यू दिया ताकि वह इस विवाद में अपना पक्ष लोगों के सामने रख सकें। मानवीय सम्‍मान को ध्‍यान में रखते हुए हमें इस मामले को उछालना नहीं चाहिए। मैं जानता हूं कि मैं मीडिया को नहीं बता सकता कि वह क्‍या कवर करे या क्‍या नहीं, लेकिन अगर कोई मामला जांच के अधीन है तो हमें उसमें बहुत ध्‍यान रखने की जरूरत है।’

इसके साथ साथ ऋतिक रोशन ने लिखा है, ‘ मैं उन सभी का शुक्रिया करना चाहता हूं जिन्‍होंने इस दौरान मेरा साथ दिया, लेकिन मेरी सभी लोगों और दोस्‍तों से विनती है कि कृपया इस मामले में किसी का भी पक्ष लेना बंद करें। यह एक दुर्भाग्‍यपूर्ण मुद्दा है किसी तरह की कोई प्रतियोगिता नहीं। इससे पहले कि यह पूरा मामला ‘महिला और पुरुष’, ‘अंदर के और बाहरी (बॉलीवुड के)’ में बंट जाए, हमें रुक जाना चाहिए। कृपया मुझे सपोर्ट न करें। कृपया पक्ष न लें।’



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2g0rDHQ

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop