sss

; //]]>

भगवान के घर देर है अंधेर नहीं- लालू प्रसाद - Khabar NonStop

lalu-prasad-yadav

झारखंड के सिमडेगा जिले में एक 11 साल की लड़की की भूख से तड़प-तड़प कर मौत हो गई। दरअसल वह परिवार अपने राशन कार्ड को आधार से लिंक नहीं करा पाया तो राशन डीलरों ने राशने देने से इंकार कर दिया। तंगहाली ऐसी कि राशन नहीं मिलने के चलते परिवार 8 दिनों से कुछ नहीं खा पाया था। आखिरकार 28 सितंबर को बच्ची की भूख से मौत हो गई।

वहीं बच्ची की मां ने बताया कि आधार और राशन कार्ड लिंक नहीं होने की वजह से उसे फरवरी महीने से ही सस्ती कीमत पर राशन नहीं मिल रहा था। 27 सितंबर को संतोषी की तबीयत बिगड़ गई, उसके पेट में दर्द हो रहा था और अगले दिन अचानक से उसने दम तोड़ दिया।

नीतीश बहुत बड़ा डरपोक हैः लालू प्रसाद

RIP भाजपा का विकासः लालू प्रसाद यादव

इस मामले में राजद प्रमुख व बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रासद यादव ने ट्वीट करके लिखा कि, ” न्यू इंडिया में अब आधार नहीं होने से बेटियाँ मर रहीं हैं भगवान माफ़ नहीं करेगा। उसके घर देर है अंधेर नहीं “



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2gOJtOK

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop