sss

; //]]>

जल्द मराठी फिल्मों में नजर आयेंगी ‘धक धक गर्ल’ - Khabar NonStop

madhuri dixit

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित अपने करियर की एक नई शुरुआत करते हुए मराठी फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखने जा रही है। बताया जा रहा है कि उन्होंने फिल्म साईन कर ली है लेकिन उनकी ईद मराठी फिल्म का नाम अभी तक तय नहीं है। इस बारे में माधुरी का कहना है कि मराठी फिल्म जगत के विकास से उन्हें गर्व महसूस हो रहा है।

इस बारे में माधुरी ने कहा, “यह कहानी हर घर की है, लेकिन फिर भी इसमें कुछ खास है। इससे न केवल आपको आशा और प्रेरणा मिलेगी, बल्कि साथ ही यह फिल्म आपको अपने जीवन को सही तरीके से जीने के लिए प्रोत्साहित भी करेगी। मेरे लिए इस फिल्म को चुनने का सबसे बड़ा कारण था कि यह हर किसी के दिल को छू लेने वाली फिल्म है।”

बता दें कि माधुरी दीक्षित ने अपने एक्टिंग करियर में 75 से अधिक फिल्मों में काम किया है। वहीं बतौर एक्ट्रेस यह उनकी पहली मराठी फिल्म है। इस फिल्म की कहानी एक महिला के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसमें कुछ हास्य का भी समावेश किया गया है। इस फिल्म के डायरेक्शन का जिम्मा तेजस प्रभा विजय देओसकर के कन्धों पर है। उन्होंने ही राइटर देवश्री शिवाडेकर के साथ मिलकर इसकी स्क्रिप्ट लिखी है।



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2kUWafh

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop