sss

; //]]>

जमीनी विवाद में बेटे ने पिता को मारी गोली, घायल - Khabar NonStop

pilibhitपीलीभीत। यूपी के पीलीभीत जिले में जमीन के विवाद में बेटे ने पिता पर तमंचे से फायर कर दिया। गोली पीठ से लगती हुई निकल गई। घायल पिता का पूरनपुर सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। घटना कोतवाली पूरनपुर क्षेत्र के गांव तकिया दीनारपुर की है। इस मामले की तहरीर पिता ने कोतवाली पुलिस को दे दी है। आरोपी पुत्र घटना के बाद मौके से फरार हो गया है।

11वीं की छात्रा का अश्लील फ़ोटो, वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल

क्या है पूरा मामला

मामला कोतवाली पूरनपुर क्षेत्र के गांव तकिया दीनारपुर के रहने वाले बलवीर सिंह का है। परिवार में जमीन की फसल को लेकर अक्सर विवाद होता रहता था। इसी के चलते रविवार को दोपहर बाद बलवीर की माँ और पत्नी में मारपीट हो गई। बताया जा रहा है कि बलवीर का 21 वर्षीय पुत्र अर्जुन अपनी दादी के साथ रहता है। माँ और दादी के बीच झगड़ा हुआ जिसकी सूचना अर्जुन को मिली तो गुस्साए अर्जुन अपने हाथ में तमंचा लेकर घर पहुंचा और पिता पर फायर कर दिए। गोली पिता की पीठ को घायल करती हुई निकल गई।

क्या कहना है घायल पिता का

बलवीर सिंह ने बताया कि उसके पुत्र अर्जुन सिंह ने 3 बार फायर किये। जिसमे एक गोली पीठ को छू कर निकल गयी। जिसके बाद बलवीर सिंह बहाँ से भागे और पड़ोस के घर मे घुस कर जान बचाई। इसके बाद अर्जुन सिंह बहाँ से फरार हो गया।

पीलीभीत पुलिस ने लूट के गैंग का किया पर्दाफाश

बलवीर सिंह ने अपने पुत्र के खिलाफ मामले की तहरीर कोतवाली पूरनपुर पुलिस को दे दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

क्या कहना है सीएचसी प्रभारी का

वही सीएचसी प्रभारी डॉ रविन्द्र सिंह ने बताया कि अभी यह कहना मुश्किल है कि चोट गोली से लगी है या नहीं। फिलहाल घायल को पीलीभीत जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। एक्सरे रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहना संभव होगा।



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2xxPA00

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop