sss

; //]]>

सनी देओल के बारे हेमा मालिनी ने कही दिल छू जाने वाली बात - Khabar NonStop

hema malini

मुंबई। बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र से शादी करने के बाद से एक्ट्रेस हेमा मालिनी और सनी-बॉबी देओल के रिश्तों को लेकर बीते वर्षों में बहुत सी बातें की गई हैं। लेकिन अब हेमा मालिनी ने एक अहम खुलासा करते हुए कहा है कि उन्हें सनी देओल से बेहद गहरा लगाव है।

बेटी ईशा ने मां को ऐसे दी जन्मदिन की बधाई

Hema Malini

बता दें कि हेमा मालिनी ने ये बात अपने जन्मदिन पर अपनी बायोग्राफ़ी ‘बियॉन्ड द ड्रीम गर्ल ‘ के लॉन्च के दौरान कही। उन्होंने कहा कि उनके और सनी-बॉबी के बीच का रिश्ता बहुत ही ख़ूबसूरत है। उन्होंने आगे कहा “मेरे और सनी देओल के बीच का रिश्ता हमेशा चर्चा का विषय रहा है। आज मैं आप सभी को एक बताना चाहती हूं कि हमारे बीच का रिश्ता कितना सुंदर है। मुझे जब भी सनी देओल की आवश्यकता हुई है, वो धरम जी के साथ हमेशा तैयार रहे हैं। खासकर मुश्किल की घड़ी में।”

Hema Malini

दरअसल हेमा मालिनी साल 2015 में हुई उस सड़क दुर्घटना की बात कर रही थीं जिसमें वो बुरी तरह घायल हो गई थीं। हेमा मालिनी ने कहा “सनी देओल वह पहला व्यक्ति था, जो मुझे घर पर देखने आया था। इसके अलावा उनकी इस बात पर भी पैनी नज़र थी कि डॉक्टर मुझे सही तरीके से टांका लगा रहा है न। मैं सनी देओल के बात से अभिभूत हो गई थी।”



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2x0ZBCI

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop