sss

; //]]>

मनचलों के खौफ से बंदिश में बेटिया - Khabar NonStop

Shamli

एवरेस्ट फतह से लेकर फाइटर प्लेन तक उड़ाने वाली बेटियों पर हम भारत के लोग गर्व करते हैं। बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ और बेटियों को लेकर तमाम तरह के नारे देने वाले जनता के नुमाइंदों के लिए ये तस्वीर किसी तमाचे से कम नहीं है। ये तस्वीर तमाचा है उस सिस्टम के गाल पर जो बड़े फक्र से सिर उठाकर बेटियों को लेकर बड़े-बड़े दावे करता है। उत्तर प्रदेश के शामलीशहर की ये तस्वीर देखिए। यहां के कई गांवों की लड़कियां समूह में ट्रैक्टर ट्राले पर सिर झुकाए इसी तरह स्कूल आती-जाती हैं। यह स्थिति पैदा हुई है मनचलों के खौफ से।

बीएवी इंटर कॉलेज में हुए हंगामे की जांच को कॉलेज पहुंचे डीआईओएस

दरअसल, ये तस्वीर जनपद शामली के हिन्दू कन्या इंटर कॉलेज में पढ़ने वाली लड़कियों की है। ये तस्वीर शामली केहिन्दू कन्या इंटर कॉलेज में पढ़ने वाली लड़कियों की है। जहाँ ट्रैक्टर में सिर झुकाकर बैठी छात्राएं हैं। ट्रैक्टर चलाने वाले सतपाल सिंह का कहना है कि अगर इज्जत से स्कूल लड़कियों को आना जाना है तो ऐसे ही झुकाकर चलना पड़ेगा। लड़के लड़कियों को छेड़ते हैं इसलिए लड़कियां ऐसे ही सिर झुकाकर चलने को मजबूर हैं। स्कूल प्रशासन इस पूरे मामले में स्कूल के बाहर का ममला बताकर पल्ला झाड़ रहा है।

छात्रा के अभिवावक इरशाद का कहना है कि, स्तिथि इतनी खराब है कि वो बीमार होने के बावजूद अपनी बच्चियों को स्कूल छोड़ने आने को मजबूर हैं। एक बार को तो पढ़ाई छुड़वाने का भी मन बना चुके थे।

गन्ना मंत्री सुरेश राणा ने कहा कि मैं कह सकता हूँ कि जिस प्रकार 15 साल की बिगड़ी कानून व्यवस्था को योगी जी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी में सुधार आया है। मैं तो ये भी कहता हूँ कि, जिस प्रकार इनामी बदमाश मारे गये हैं, अपराधी खौफ में हैं। उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था अन्य राज्यों में रोल मॉडल बनेगी और बहुत तेजी के साथ कानून व्यवस्था सुधर रही है। जहाँ आपने बताया है कई बार संस्कार और तमाम चीजो के कारण भी अक्सर होता है। भारतीय संस्कृति के कारण हो सकता है और अगर ऐसी कोई घटना सामने आती है तो सरकार उस पर भी कार्यवाही करेगी। बहुत तेजी से घटनाओ पर अंकुश लगा है और फिर भी कोई घटना संज्ञान में आती है तो बहुत गम्भीरता से हम उस पर कार्यवाही कराते है।

हर शनिवार को कॉलेजों को होगी सफाई



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2gTLiwV

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop