घर में नकली नोट छापकर खेलता था जुआ, गिरफ्तार - Khabar NonStop
रायपुर। छत्तीसगढ़ के रायपुर में क्राइम ब्रांच जुआरियों पर बड़ी करवाई की है। क्राइम ब्रांच ने एक शख्स को राजधानी रायपुर के तेलीबांधा से पकड़ा है। गिरफ्तार आरोपी नकली नोट छापता था। आरोपी अपने घर में नोट छापने की मशीन लगा रखी थी। पुलिस ने आरोपी के पास से 80 हजार रुपए नकली नोट बरामद किये हैं।
छत्तीसगढ़ शहीद सैनिकों की याद में दौड़ा
नोटों की स्कैनिंग कर बनाता था नकली नोट
क्राइम ब्रांच द्वारा रायपुर के तेलीबांधा से पकड़ा गया युवक घर में कलर प्रिंटिंग मशीन से नोट छापता था। युवक मशीन से 500 और 2000 के नोटों की स्कैनिंग कर उसकी नकली कॉपी बनाता था। रायपुर पुलिस के क्राइम ब्रांच के एएसपी अजातशत्रु बहादुर सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि “सोमवार 23 अक्टूबर को श्याम नगर तेलीबांधा के आरोपी मनोज विश्वकर्मा को गिरफ्तार किया गया। दिवाली में शहर के कई हिस्सों में नकली नोट चलन में होने की सूचना मिल रही थी।”
सावधान, कहीं आप भी तो नहीं खरीद रहे पानी वाला पेट्रोल
जुआरियों को सप्लाई करता था नकली नोट
गोपनीय सूचना के आधार पर पुलिस ने यह करवाई की। क्राइम ब्रांच के टीआई संजय सिंह ने अपनी टीम के साथ आरोपी मनोज के घर पर छापेमारी की। पुलिस को छापेमारी के दौरान नकली करेंसी बनाने में प्रयुक्त तमाम चीज़ों को भी बरामद किया। पुलिस को मौके से मौके से कलर प्रिंटर, कैंची, पेपर व स्कैनर आदि सामान मिला। पुलिस ने आरोपी के घर से नकली नोटों के 80 हजार रुपए भी बरामद किया है।
कहानी पुलिस के दोस्त अमर और लीजा की
आरोपी ने कबूला जुर्म
पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह इन नोटों को जुआ खेलने में प्रयोग करता था। उसने बताया कि धनतेरस, लक्ष्मी पूजा और गोवर्धन पूजा के दिन 20 हजार रुपए की नकली करेंसी खपाई। वह तमाम जुआरियों को भी नकली नोट सप्लाई भी करता था।
बैनर लगाकर कॉरपोरेट घरानों को नक्सलियों ने दी चेतावनी
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2yLhpFo
Comments
Post a Comment