अज्ञात महिला का शव मिलने से गांव में फैली सनसनी - Khabar NonStop
मऊ जिले में सड़क किनारे महिला का अज्ञात शव मिलने से पूरे गांव में सनसनी फैल गई देखते ही देखते पूरे गांव के लोग जुट गए। वहीं, इस बात की जानकारी पुलिस को लगते ही मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और डाग स्क्वायड की मदद से हत्या की जानकारी में जुट गई।
एम्बुलेंस न मिलने पर बच्ची का शव कंधे पर लादे घूमता रहा पिता
दरअसल, पूरा मामला थाना सरायलखन्सी क्षेत्र के दानियालपुर गांव का है जहां पर एक महिला का अज्ञात शव मिलने से पूरे गांव में सनसनी फैल गई। बताया जा रहा है कि इस महिला की लाश गांव के सड़क के किनारे झाड़ी में पड़ी थी और इसके का सर से बाल मुड़ा हुआ है। शव के बदबू आने से ग्रामीणों में कोहराम मच गया जिसके बाद पूरे गांव के लोग मौके पर पहुँच गए और इसकी जानकारी पुलिस को दी गई जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और डॉग स्क्वायड की टीम से हत्या की गुत्थी सुलझाने में लग गई।
वहीं, इस मामले में गांव के प्रधान ने बताया की लड़की के पास से सुई दवा और उसका मोबाइल भी मिला है। साथ ही उसका महिला का सर से बाल मुड़ा हुआ है और इसकी लाश झोपड़ी में मिली है।
वहीं, सीओ सिटी का कहना है कि, एक महिला का शव मिला है जो महिला दो-चार दिन है उसके पास से बदबू भी आ रही है। महिला के पास से मोबाईल और अन्य कई चीजे मिली हैं जिसकी जांच की जा रहा है। वहीं, महिला को अपने कब्जे में लेकर जिला अस्पताल में पोस्मार्टम केलिए भेजा दिया गया है और इसके बाद ही आगे की कार्यवाही की जाएगी।
18 साल से बिना ताबूत, गत्ते में रखे गए जवानों के शव
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2zFFJXB
Comments
Post a Comment