दफनाने को लेकर सांप्रदायिक तनाव, पुलिस की तैनाती - Khabar NonStop
अलीगढ़। अलीगढ़ के लोधा थआना क्षेत्र में उस वक्त हंगामे की स्थिति बन गई जब एक बुजुर्ग व्यक्ति के शव को दफन करने के लिए दो गज जमीन देने से ग्रामीणों ने इंकार कर दिया। परिजन शव लेकर खेत पहुंचे ही थे कि ग्रामीणों ने दफनाने से इंकार कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस और प्रशासन मौके पर पहुंची और मामला शांत कराया।
‘हिंदू महासभा को फिर से गोडसे बनने पर मजबूर ना करें’
गांव में हिंदूओं का बाहुल्य
दरअसल लोधा थाना क्षेत्र के सलैमपुर गांव में करीब 500 से 700 की आबादी है। यहां कुल 500 वोटर हैं। इस गांव में हिंदूओं की संख्या ज्यादा है। गांव में 70 फीसदी जाटव, 20 फीसदी अन्य जाति तो केवल 10 फीसदी मुस्लिम आबादी है।
शव दफनाने को लेकर बवाल
मृतक के परिजनों का कहना है कि जिस खेत में वे शव को दफनाने पहुंचे थे वहां दशकों से एक बड़े खेत में दाह संस्कार और दफन दोनों किया जाता रहा है। आज जब समसुद्दीन नाम के एक बुजुर्ग की मौत हुई तो परिवार और समाज के लोग दफनाने के लिए शव को लेकर उसी खेत में पहुंचे। सूचना मिलने पर जाटव समुदाय के लोग भी वहां पहुंच गए और दफनाने से रोकने लगे।
बीजेपी नेता लगा रहे स्वच्छता अभियान को पलीता
SDM ने जमीन को दो हिस्से में बांट दिया
देखते-देखते मामला सांप्रदायिक रंगों में रंगने लगा। तब तक पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को शांत करवाया। पुलिस के पहुंचने के ठीक बाद SDM भी मौके पर पुहंचे। प्रशासन ने उस जगह को दो हिस्से में बांट दिया है। अब एक हिस्से को कब्रगाह बना दिया गया है जबकि दूसरा हिस्सा अंतिम संस्कार करने के लिए है।
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2gfSRxD
Comments
Post a Comment