sss

; //]]>

कपिल शर्मा के लिए अच्छे थे ‘फिरंगी’, यहाँ देखें फिल्म का ट्रेलर - Khabar NonStop

firangi

मुंबई। फेमस कॉमेडियन कपिल शर्मा पिछले कुछ महीनों से टीवी से गायब हैं। ऐसे में अगर आप भी कपिल शर्मा को मिस कर रहे हैं तो यह आपके लिए एक अच्‍छी खबर है। दरअसल कपिल शर्मा की नई फिल्म ‘फिरंगी’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है। इस ट्रेलर में कपिल शर्मा काफी अलग अंदाज में दिख रहे हैं लेकिन उनकी कॉमेडी टाइमिंग को आप इस ट्रेलर में भी मिस नहीं करेंगे।

‘फिरंगी’ का पोस्टर रिलीज

गौरतलब है कि इससे पहले फिल्म का मोशन पोस्टर रिलीज किया गया था। उस पोस्टर में कपिल शर्मा एक फिरंगी को लात मारते दिख रहे थे। इसके बाद इस फिल्म का पोस्टर जारी किया गया। जिसमें कपिल शर्मा को अंग्रेजों के जमाने की एक ओपन मोटरगाड़ी में जाते हुए दिखाया गया। हालाँकि आपको पोस्टर देखकर लग रहा होगा कि वो गाड़ी में बैठे हैं, दरअसल वह साइकिल पर हैं और इस तरह से उन्हें दिखाया गया है। लेकिन फिल्म फिरंगी के इस ट्रेलर में सामने आया कि जहां पूरा देश भारत को गुलाम बनाने वाले फिरंगियों से नफरत करता था, तो वहीं कपिल अंग्रेजों को अच्‍छा मानता है।

firangi 1

इस फिल्‍म के ट्रेलर से साफ है कि यह पंजाब के एक ऐसे लड़के की कहानी है जो देश को गुलाम बनाने वाले अंग्रेजों को अच्‍छा मानता था। यहाँ तक कि अपनी हरकतों को इस चलते मंगा को कोई भी समझदार नहीं मानता था। गौरतलब है कि कपिल शर्मा की प‍हली फिल्‍म जहां पूरी तरह से कॉमेडी फिल्‍म थी तो वहीं इस फिल्‍म में कॉमेडी के साथ साथ कपिल के कई और रंग सामने आएंगे। आपको बता दें इस फिल्म में कपिल शर्मा के साथ मोनिका गिल और इशिता दत्ता नजर आने वाली हैं। यह फिल्म अगले महीने 24 नवम्बर को रिलीज होगी।

आप भी देखें फिल्‍म ‘फिरंगी’ का यह मजेदार ट्रेलर-



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2zJYmd3

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop