sss

; //]]>

‘सीक्रेट सुपरस्टार’ को पीट देगी ‘गोलमाल अगेन’, जानें प्रेडिक्शन - Khabar NonStop

Golmaal Again

मुंबई। इस दिवाली बॉक्स ऑफिस पर बॉलीवुड के सिंघम और मिस्टर परफेक्शनिस्ट का आमना सामना होने जा रहा है। बता दें कि अजय देवगन स्टारर ब्लॉकबस्टर हिट सीरीज की फिल्म ‘गोलमाल अगेन’ रिलीज हो रही है तो वहीं आमिर खान की बहु चर्चित फिल्म ‘सीक्रेट सुपरस्टार’ भी। लिहाजा इस बार बॉक्स ऑफिस पर कांटे की टक्कर देखने को मिलेगी। लेकिन बॉक्स ऑफिस एक्सर्प्ट की प्रीडिक्शन रिपोर्ट कुछ अलग ही कहानी बयां कर रही है।

इस फिल्म में अपने पापा अनिल कपूर के साथ नजर आयेंगी सोनम

आपको बता दें कि आमिर खान ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘दंगल’ के बाद ‘सीक्रेट सुपरस्टार’ के साथ लौटे हैं। लिहाजा इस फिल्म में आमिर का फंकी किरदार पहले से ही चर्चा में। यहाँ तक कि इस फिल्म का अच्छा कंटेंट भी दर्शकों को आकर्ष‍ित कर सकता है। हालाँकि फिल्म का बजट कम है। तो वहीं दूसरी और बड़े बैनर और बड़े बजट की ऑल टाइम हिट सीरीज फिल्म गोल्माल की अगली सीरीज फिल्म गोलमाल अगेन है।

golmaal again

फिल्म ट्रेड एनालिस्ट की मानें तो ‘आमिर खान की फिल्म सीक्रेट सुपरस्टार ओपनिंग डे पर 4 करोड़ रुपये की कमाई कर सकती है। हालाँकि फिल्म की दूसरे दिन की कमाई में 50 से 60 % का इजाफा देखा जा सकता है अगर फिल्म को माउथ ऑफ वर्ड की पब्ल‍िसिटी मिलती है तो। वहीं गोलमाल फिल्म की पहले दिन की कमाई की उम्मीद की बात करें तो फिल्म की ओपनिंग कलेक्शन 26 से 28 करोड़ रुपये हो सकती है। चूंकि इस फिल्म के ट्रेलर और गानों को ऑडियंस का मिल रहा शानदार रिस्पॉन्स ओपनिंग डे पर फुटफॉल रिपोर्ट में फायदा कर सकता है।’

aamir-secrets-superstar

इन दोनों फिल्मों के साथ स्क्रीन्स का भी झोल है। फिल्म गोलमाल साल की बहुप्रतिक्षि‍त फिल्मों में से एक हैं, लिहाजा फिल्ममेकर्स इसको बड़े लेवल पर रिलीज कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि फिल्म ‘गोलमाल अगेन’ को जहाँ एक साथ 3500 स्क्रीन्स पर देशभर में रिलीज किया जाएगा तो वहीं सीक्रेट सुपरस्टार के मेकर्स फिल्म को 1100 से ज्यादा स्क्रीन्स पर एक साथ रिलीज करने का मन बना रहे हैं।



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2hMomfD

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop