केजरीवाल पर बेस्ड फिल्म ‘एन इनसिग्निफिकेंट मैन’ का ट्रेलर रिलीज - Khabar NonStop
मुंबई। आम आदमी पार्टी(AAP) के संयोजक और दिल्ली के वर्तमान मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के जीवन पर आधारित फिल्म ‘एन इनसिग्निफिकेंट मैन’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है। बता दने कि खुशबू रांका और विनय शुक्ला द्वारा डायरेक्टेड यह एक नॉन-फिक्शनल पोलीटिकल फिल्म है।
सनी लियोन और अरबाज खान की इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज
आपको बता दें ये फिल्म एक सामाजिक कार्यकर्ता से लेकर राजनेता बने अरविंद केजरीवाल के भारतीय राजनीतिक की कहानी को दिखाती है। जिसमें खुद अरविन्द केजरीवाल ने अपनी भूमिका अदा की है।
अमिताभ को मिला BMC से नोटिस, बंगले में कराया है अवैध निर्माण
इस वाइस डॉक्यूमेंट्री फिल्म्स के कार्यकारी निर्माता, जेसन मोजिका ने कहा था, “मैंने ‘एन इनसिग्निफिकेंट मैन’ टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल 2016 में देखी और मुझे लगा कि यह फिल्म मार्शल करी की ‘स्ट्रीट फाइट’ के बाद जमीनी राजनीति पर बनी सबसे बेहतरीन डॉक्यूमेंट्री फिल्म है।”
गौरतलब है कि इस फिल्म पर केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी) के पूर्व अध्यक्ष पहलाज निहलानी ने ऐतराज जताया था। उन्होंने इस फिल्म को रिलीज करने से पहले इस फिल्म के मेकर्स को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित और अरविंद केजरीवाल से अनापत्ति प्रमाणपत्र (एनओसी) लाने को कहा था। हालांकि अब फिल्म प्रमाणन अपीलीय न्यायाधिकरण ने फिल्म को मंजूरी दे दी है। ये फिल्म अगले महीने 19 नवम्बर को रिलीज होगी।
यहाँ देखें ट्रेलर
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2izfVsa
Comments
Post a Comment