sss

; //]]>

‘गोरक्षकों की हिंसा के खिलाफ है गुजरात सरकार’:रूपानी - Khabar NonStop

vijay rupani गुजरात। गुजरात सरकार का बयान एक बार फिर सामने आया है। जिसमें  गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रुपानी ने कहा है कि उनकी सरकार गायों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के बावजूद गोरक्षकों की हिंसा के खिलाफ है।

पीएम मोदी का एक माह में चौथा गुजरात दौरा आज, ये है कार्यक्रम

रुपानी का कहना

रूपानी का कहना है की ‘हम उन लोगों का समर्थन नहीं करते, जो गोरक्षा के नाम पर हिंसा फैलाते हैं। ये गलत है और इसके लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि सरकार गायों की सुरक्षा भी सुनिश्चित कर रही है। इसके लिए हमारे पास कानून है, जो देश में सबसे सख्त है। इसमें आजीवन कारावास का भी प्रावधान है।

गौहत्या पर सख्त कानून

सीएम का कहना है कि राज्य में इससे पहले गोहत्या पर बने कानून सख्त नहीं थे, लेकिन मौजूदा कानून काफी सख्त है। इस कानून में ऐसा कोई प्रावधान नहीं है जिससे बचकर कोई दोषी छूट जाए। गुजरात में नए कानून के मुताबिक गोहत्या पर उम्रकैद की सजा का प्रावधान किया गया है। वहीं गोमांस मिलने पर सात से दस साल की सजा होगी। गोमांस के साथ पकड़े जाने पर एक लाख से पांच लाख का आर्थिक दंड भी लगाया जा सकता है।

दलितों की सुरक्षा भी है हमारी जिम्मेदारी

रुपानी ने दलितों पर हो रहे हमलों पर कहा कि यह गलत है। मामले तुरंत दायर किए जा रहे हैं। जल्दी कार्रवाई की जा रही है। दलितों की रक्षा हमारी जिम्मेदारी है. हम गुजरात में दलितों की सुरक्षा और समृद्धि को सुनिश्चित कर रहे हैं. इसलिए दलित बीजेपी का समर्थन करते हैं। उनकी सरकार ने पाटीदारों के खिलाफ दर्ज मामलों को वापस करना शुरू कर दिया है। हमने अब तक 300 मामलों को वापस लिया है।

सुषमा स्वराज ने दिया राहुल गांधी को करारा जबाव

जो कांग्रेस न कर सकी

रुपानी ने कहा कि कांग्रेस सिर्फ वादा करती है, लोगों को कुछ नहीं देती। बीजेपी सरकार पिछले कई सालों से राज्य में वाइब्रेंट गुजरात समिट का आयोजन कर रही है। इससे निवेश बढ़ने का साथ-साथ लोगों को रोजगार मिल रहे हैं। बीजेपी ने 4 लाख शिक्षकों की भर्ती की है। कांग्रेस ने जो काम दस सालों में नहीं किया, मोदी ने उसे मात्र तीन साल में कर दिखाया है।



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2xIdbdU

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop