sss

; //]]>

मेरठः डीसीएम की टक्कर से बीए की छात्रा की मौत - Khabar NonStop

meerut accident

 

मेरठ। दौराला थाना क्षेत्र में दिल्ली-देहरादून रोड पर सकौती फ्लाईओवर के पास सड़क पार कर रहीं दो छात्राओं को एक तेज रफ्तार डीसीएम ने टक्कर मार दी। इस हादसे में एक छात्रा की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरी छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई है और घायल छात्रा को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।

शमिता शेट्टी ने किया मेट्रेस शोरूम का उद्घाटन

दरअसल रूहासा गांव के रहने वाले जयपाल की 21 वर्षीय बेटी प्रीति भगवति कॉलेज में बीए की छात्रा है, सोमवार को वो अपनी दोस्त के साथ कॉलेज जा रही थी। इसी बीच दौराला फलाईओवर के पास जब वो दोनों सड़क पार रही थी तो दूसरी तरफ से आई डीसीएम ने अचानक से उन्हें टक्कर मार दी और हादसा इतना गंभीर था कि युवती प्रीति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरी छात्रा की स्थिति भी गंभीर बताई जा रही है।

मेरठः लोकप्रिय हॉस्पिटल में मिला डेंगू का लार्वा

इस हादसे की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल युवती को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया और युवतियों के परिजनों को जानकारी दी। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंचे परिजनों ने डीसीएम चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर हाईवे पर जाम लगा दिया। पुलिस ने बामुश्किल जाम खुलवाया और परिजनों को डीसीएम चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया।

 



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2xghPQK

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop