‘हाइड्रोजन बम की धमकी को हल्के में न ले’: नॉर्थ कोरिया - Khabar NonStop
नार्थ कोरिया और अमेरिका के बीच चल रही जुबानी जंग खत्म होने का नाम नहीं ले रही। दोनों ही देशों के मुखिया एक दूसरे को लगातार धमकी दे रहे हैं। उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन भी अमेरिका पर लगातार हमलावर हैं। उन्होनें अमेरिका के विरोध के बाद भी परमाणु हथियारों का परीक्षण किया था। जल्द ही में उत्तर कोरिया के एक अधिकारी ने पूरी दुनिया को चेतावनी दे डाली। उन्होनें कहा कि उत्तर कोरिया की हाइड्रोजन बम की बात को दुनिया हलके में ना ले, हम कभी भी ऐसा कर सकते हैं।
उत्तर कोरिया बना रहा है जैविक हथियार, कई देशों के उड़े होश
यूनाइटेड नेशन की जनरल असेंबली में भी उठी थी बात
उत्तर कोरिया के सीनियर अधिकारी री यांग पिल ने प्योंगयांग में CNN से बातचीत में बताया कि हमारे विदेश मंत्री की चेतावनी को नज़रअंदाज नहीं करना चाहिए। उन्होनें बताया कि उत्तर कोरिया ने जो कहा है उस पर अमल भी किया है। गौरतलब हो पिछले महीने न्यूयार्क में उत्तर कोरिया के विदेश मंत्री ने यूनाइटेड नेशन की जनरल असेंबली में सिरकत की थी। जनरल असेंबली के दौरान विदेश मंत्री ने कहा था कि हम प्रशांत महासागर में एक शक्तिशाली हाइड्रोजन बम का परीक्षण करेंगे।
उत्तर कोरिया कर रहा एक और बैलिस्टिक मिसाइल लॉन्च करने की तैयारी
डोनाल्ड ट्रम्प की धमकी के बाद आया बयान
नार्थ कोरिया के तरफ से यह बयान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के उत्तर कोरिया को तबाह कर देने वाले बयान के बाद आया है। नार्थ कोरिया के सीनियर अधिकारी री यांग पिल ने बताया कि, “विदेश मंत्री री यांग हो हमारे नेता किम जोंग की योजना से पूरी तरह वाकिफ हैं, इसलिए नॉर्थ कोरिया की धमकी को पूरी दुनिया को बहुत गंभीरता से लेना चाहिए। इसे हल्के में लेने की भूल न करें।” गौरतलब हो पहले भी उत्तर कोरिया की तरफ से कहा गया था कि अगर अमेरिका अपनी धमकियों से बाज नहीं आया तो उस पर हम ‘मिसाइलों की बौछार’ कर देंगे। डीपीआरके इंस्टीट्यूट फॉर अमेरिकन स्टडीज में रिसर्चर किम वांग हक ने एक लेख में कहा था, ‘हम पहले ही कई बार चेतावनी दे चुके हैं कि हम अपने सुरक्षा के लिए प्रतिक्रिया स्वरूप हमले करेंगे।
पहला बम गिरने तक अमेरिका नार्थ कोरिया से करेगा बातचीत
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2zR3gVz
Comments
Post a Comment