थानेदार ने महिला पर किया थर्ड डिग्री का प्रयोग - Khabar NonStop
मेरठ। मेरठ के खरखौदा थाने में एक चार महीने पहले एक दलित महिला को हवालात में बंद करके थर्ड डिग्री दी गयी। महिला का कसूर सिर्फ इतना था कि उसने एक शख्स को दिये गये 20 हजार रूपये वापिस पाने के लिए थाने में तहरीर दी थी। थर्ड डिग्री देने के बाद पुलिस ने महिला के खिलाफ फर्जी मुकदमा दर्ज करके उसे जेल भी भेजा था। एससी एसटी स्पेशल कोर्ट ने थानेदार समेत पूरे थाने के पुलिसकर्मियों के खिलाफ केस दर्ज करने का आदेश किया है।
यमुना एक्सप्रेस-वे बेचेगा जेपी ग्रुप !
कहां का है पूरा मामला
मेरठ के शास्त्रीनगर की निवासी सरोज ने जून-2017 में सोनू नाम के एक युवक के खिलाफ खरखौंदा थाने में केस दर्ज कराने के लिए शिकायत दी थी। मामला यह था कि सरोज ने सोनू को शादी के लिए 20 हजार रूपये उधार दिये थे। लेकिन जब वक्त बीतने के बाद भी रूपये वापस नहीं किये गये तो सरोज ने कानून की मदद ली। मगर कानून के पहरूयों ने महिला की मदद के बजाय उसी को आरोपी बना डाला।
थानेदार के जुर्म
थानेदार संदीप कुमार सिंह ने गाँव के ग्रामप्रधान बाबूराम के इशारे पर सरोज को थाने बुलाया और फिर उसे हवालात में डालकर थर्ड डिग्री दी। सरोज को लाठी-डंडो से केवल पीटा ही नही गया। उसे मानसिक और शारीरिक यातनाऐं भी दी गयी। पुलिस का कहर यहीं नही थमा थानेदार ने सरोज के खिलाफ फर्जी मुकदमा दर्ज करके उसे जेल भेज दिया।
सड़क दुर्घटना में आयुक्त समेत चार की मौके पर मौत
पुलिस ने दिया थर्ड डिग्री
पुलिस की थर्ड डिग्री की शिकार सरोज की जेल में हालत बिगड़ी तो उसे पहले जेल के अस्पताल में भर्ती कराया गया। 4 दिन जेल में काटने के बाद सरोज कई अस्पतालों में महीनों तक अपना इलाज कराती रही। वह पुलिस की काली करतूतों का पिटारा लेकर एसएसपी से भी मिली लेकिन किसी भी पुलिसवाले के खिलाफ एसएसपी ने कोई एक्शन नही लिया।
योगी से मांगी मदद
इंसाफ की तलाश में सरोज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भी मिली। लेकिन मुख्यमंत्री के स्तर से भी आरोपी पुलिसवालों के खिलाफ कोई कार्रवाई नही हुई। सरोज ने एससी एसटी स्पेशल कोर्ट में अपनी अर्जी के साथ कोर्ट के सामने पुलिसवालों के खिलाफ सबूत रखे तब जाकर कोर्ट ने सुनवाई के बाद थानेदार, 2 सब इंस्पेक्टर, 10 कॉन्स्टेबल समेत एक दर्जन पुलिसवाले और आरोपी सोनू और ग्रामप्रधान के खिलाफ केस दर्ज किये जाने के आदेश दिये है।
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2zkWN59
Comments
Post a Comment