पति ने पत्नी पर लगाया बेटे के कत्ल का आरोप - Khabar NonStop
मेरठ- लिसाड़ीगेट क्षेत्र में एक माह पूर्व हुई मासूम की मौत के बाद पति ने पत्नी पर ही बेटे की हत्या का आरोप लगा दिया। जिसके बाद सोमवार को मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में कब्र खुदवाकर मासूम के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
मेरठः युवक की गोली मारकर की हत्या
दरअसल, साउथ इस्लामाबाद गली एक में रहने वाले शाहबाज खराद का काम करता है। शाहबाज की शादी 2016 में गली नंबर तीन में रहने वाली आयशा से हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही आयशा उससे अलग रहने की बात करती थी। 27 फरवरी को आयशा ने बेटे को जन्म दिया था। जिसके बाद आयशा सात माह के मासूम अकदस को लेकर अपने मायके चली गई। 27 सितंबर को शाहबाज के ससुराल वालों ने उसे फोन पर बताया कि उसके बेटे अकदस की बीमारी के चलते मौत हो गई और मासूम के शव को बाले मिलां कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया। जिसके चलते कुछ दिन पहले शाहबाज ने लिसाड़ीगेट थाने में तहरीर देते हुए अपनी पत्नी आयशा व उसके भाई इमरान और अपनी सास पर अपने मासूम पुत्र की हत्या का आरोप लगाया। जिसके बाद डीएम के आदेश पर आज सिटी मजिस्ट्रेट एमपी सिंह, सीओ कोतवाली दिनेश शुक्ला और लिसाड़ीगेट पुलिस की मौजूदगी में बाले मियां कब्रिस्तान में कब्र खोदकर मासूम अकदस के शव को निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
अज्ञात हमलावर ने महिला की गोली मारकर की हत्या
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2iwqZpJ
Comments
Post a Comment