भाजपा की बढ़ी मुश्किल, ‘कैश-कांड’ पहुंचा कोर्ट - Khabar NonStop
अहमदाबाद। गुजरात विधानसभा चुनाव में इस बार भाजपा के लिए अभी तक कुछ ठीक नहीं जा रहा। अल्पेश ठाकोर के कांग्रेस के पाले में जाने और हार्दिक पटेल के भी कांग्रेस को समर्थन देने की संभावनाओं के बीच भाजपा एक नई मुसीबत में फंस गई है। दरअसल पाटीदार नेता नरेंद्र पटेल ने, भाजपा नेताओं द्वारा उन्हें रिश्वत देने के आरोप में गांधीनगर कोर्ट में एक याचिका दायर की है।
क्या है मामला
बता दें कि हाल ही में पाटीदार नेता नरेंद्र पटेल ने दावा किया था कि भाजपा ने उन्हें रिश्वत देकर अपने पाले में करने का प्रयास किया था। जिसके एवज में उन्हें भाजपा नेता वरुण पटेल ने रविवार को 10 लाख रुपए एडवांस और बाकी के 90 लाख रुपए सोमवार को देने की बात कही थी। नरेंद्र पटेल के इस खुलासे के बाद काफी बवाल हुआ था। जिसमें भाजपा पर नेताओं को पैसे के बल पर खरीदने के आरोप लगे थे।
जानें क्यों गुजरात-हिमाचल में बन सकती है बीजेपी की सरकार
क्या है याचिका में
नरेंद्र पटेल ने गांधीनगर कोर्ट में दायर याचिका में आरोप लगाए हैं कि भाजपा ने उन्हें रिश्वत देकर खरीदने का प्रयास किया। नरेंद्र पटेल ने कोर्ट से भाजपा के 4 नेताओं जीतू वाघानी, वरुण पटेल, रित्विक पटेल और भरत पंड्या के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की अपील की है। नरेंद्र पटेल का आरोप है कि भाजपा पाटीदार समाज को तोड़ने का प्रयास कर रही है।
गुजरात-हिमाचल विधानसभा चुनाव के लिए तैनात होंगे 42,000 केंद्रीय बल
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2zNJABS
Comments
Post a Comment