मऊः शार्ट सर्किट की वजह से ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग - Khabar NonStop
मऊ। जिले में बिजली विभाग की बडी लापरवाही सामने आयी है, ताजा मामला जिले के शहर कोतवाली के मलिकटोला मुहल्ले में शार्ट सर्किट की वजह से मौहल्ले के बीच मे खुले में रखे ट्रांसफार्मर में अचानक आग लगी जिसकी लाइव तस्वीरे मीडिया के कैमरे में कैद हुयी ।
अधिवक्ता को हत्या के आरोप में आजीवन कारावास
वहीं आग लगने से पूरे मौहल्ले में हडकंप और अफरा तफरी का माहौल हो गया और खुले में ट्रांसफार्मर रखने की वजह से आग ने कई घरों को अपने चपेट में ले लिया जिसकी वजह से घरों में रखे लाखों रुपये के गृहस्थी के सामान जलकर राख हो गये। इस आग लगने की सूचना तत्काल लोगों ने फायर विभाग और बिजली विभाग को दी तो आनन फानन में फायर विभाग के अधिकारियों ने आग बुझाना शुरु किया तब तक बिजली विभाग ने बिजली चालू कर दी जिससे एक और बडा हादसा होते होते टला।
वहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि, तीन दिनों से लगातार ट्रांसफार्मर से तेल का रिसाव हो रहा था जिसको लेकर बिजली विभाग से कई बार शिकायत की गई। लेकिन बिजली विभाग ने इस तरफ ध्यान नहीं दिया जिसकी वजह से यह बडा हादसा हुआ ।
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2zeWdpz
Comments
Post a Comment