sss

; //]]>

लंच के दौरान ऐसी गलती पड़ सकती है आपको भारी - Khabar NonStop

Healthy Lunch tips
अक्सर जॉब करने वाले लोग अपने लंच टाइम का बेसब्री से इंतजार करते हैं। क्योंकि यही वह समय है जब वह अपने काम से ध्यान हटाकर पूरी तरह रिलेक्स होते हैं और दोस्तों के साथ मस्ती से खाने का स्वाद लेते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि जाने अंजाने लंच टाइम में आप कुछ ऐसे गलतियाँ कर जाते हैं जिसका आपके स्वास्थ्य पर काफी असर पड़ता है। जिसका प्रभाव आपके तन और मन दोनों पर दिखाई देता है। आइए जाने इनसे जुड़ी बातें…
बाहर का खाना
लंच टाइम में बाहर का खाना खाना आपके वजन को दिन बा दिन बढा सकता है, क्योंकि रेस्तरां में मिलने वाले भोजन में ज्यादा कैलोरी और फैट पायी जाती है। अतः कोशिश करें कि आप घर पर बना हुआ भोजन ही करें।

गाजर खाने से नहीं बल्कि जूस पीने से होगा फायदा
खाने के दौरान फोन चलाना
ऐसा देखा जाता है कि लोग खाना खाते समय भी फोन का इस्तेमाल करते रहते हैं जिसकी वजह से हैं आप अपने खाने पर फोकस नही कर पाते और ज्यादा खा लेते हैं। अतः कोशिश करे कि खाने के समय आप अपना पूरा ध्यान खाने पर लगाएं।
कॉफी का सेवन
लंच के बाद कॉफी पीने से आपकी रात की नींद खराब हो सकती है। ब्रिस्टोल यूनिवर्सिटी के एक शोध के अनुसार अगर कोई सोने से 6 घंटे पूर्व कॉफी का सेवन करता है तो उसकी नींद कम हो जाती है। अतः कोशिश करें कॉफी का सेवन न करें।

लंच में हरी सब्जियों की कमी
लंच में हरी सब्जियों की कमी के कारण आपके शरीर में न्यूट्रीशन की कमी हो सकती है। अतः ऐसी चीजों का सेवन लंच में अवश्य करें जिससे आपके शरीर को उचित मात्रा में विटामिन,न्यूट्रिएंट्स, फाइबर आदि मिल सके।

समय पर न खाना
लंच में खाने के चुनाव के साथ साथ लंच करने के सही समय का चुनाव भी जरूरी है। जल्दी खाने से भूख भी जल्दी लगने लगती है फिर आप स्नैक्स खाना शुरू कर देते हैं जिससे शरीर में कैलोरी मात्रा बढ़ने लगती है। अतः खाना उचित समय पर खाएं।

क्या आपको पता है शरीफा खाने के इतने फायदे



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2yZjMoK

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop