sss

; //]]>

आठ हजार परिवारों को नहीं मिलेगा राशन - Khabar NonStop

e-pos

सुलतानपुर। ई-पॉस (प्वाइंट ऑफ सेल) मशीन से नहीं जुड़े करीब आठ हजार परिवारों को दीपावली पर छूट का अनाज नहीं मिल सकेगा। नगर पालिका समेत तीनों नगर पंचायत के लोगों को त्योहार पर बाजार से गेहूं और चावल खरीदना होगा। इससे उन परिवारों में निराशा देखी जा रही है। आपूर्ति विभाग ने 23 अक्टूबर के बाद वितरण कराने की बात कही है।

एम्बुलेंस कर्मियों को दो माह से नहीं मिला वेतन

यहाँ नही मिल सकेगा राशन

नगर पालिका, कादीपुर, दोस्तपुर व कोइरीपुर नगर पंचायत में ई-पॉस मशीन से राशन वितरण हो रहा है। सभी कार्डधारकों को मशीन से ही सार्वजनिक वितरण प्रणाली का अनाज देने की व्यवस्था की गई है। हालांकि अभी तक शत-प्रतिशत राशनकार्ड धारकों को आधार से लिंक नहीं किया जा सकेगा। 47 प्रतिशन परिवार अभी तक आधार से लिंक नहीं किए जा सके हैं। इसके चलते इन्हें अलग से रोस्टर नियत कर अनाज देने की प्रक्रिया अपनाई गई है। उल्लेखनीय है कि पूर्व के माह में 23 से 28 तारीख के बीच ई-पॉस से नहीं जुड़े परिवारों को अनाज देने की तिथि नियत की गई थी। इस रोस्टर के तहत दीपावली से पूर्व आठ हजार परिवारों को छूट का अनाज नहीं दिया जा सकेगा।

पांच कोटेदारो के लाइसेंस निलंबित

यह है ई-पॉस

ई-पॉस एक इलेक्ट्रानिक मशीन है। जो सार्वजनिक वितरण प्रणाली के राशन वितरण के लिए पालिका समेत नगर पंचायत क्षेत्र में लगाई गई है। यह आधार कार्ड से जुड़ी है, जिसमें सभी उपभोक्ताओं का परिचय है।
“ई-पॉस की आनलाइन प्रक्रिया में 47 प्रतिशत परिवार अभी तक शामिल नहीं हो सके हैं। इनके लिए 23 तारीख से वितरण की तिथि नियत की गई है।” -अजय सिंह, क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी

विस्फोटक सामग्री के साथ दो गिरफ्तार



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2gdqDjr

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop