‘मेरे साथ ऐसा अजीब व्यवहार करते थे राजेश खन्ना’- हेमा मालिनी - Khabar NonStop
मुंबई। बॉलीवुड के दिवंगत दिग्गज एक्टर राजेश खन्ना के स्टारडम से कौन वाकिफ नहीं है। एक जमाना था, जब वो सबके दिलों पर राज करते थे। बताया जाता है कि लड़कियां उन्हें अपने खून से खत लिखा करती थीं। यहाँ तक कि उनकी एक झलक पाने को लोग जान की परवाह किए बिना उनकी गाड़ी के सामने तक आ जाया करते थे। ये वही दौर था, जब बतौर एक्ट्रेस हेमा मालिनी भी फिल्मों में अपनी जगह बना रही थीं। एक साथ दोनों की पहली फिल्म ‘अंदाज’ सन् 1971 में आई थी।
ये हैं राजेश खन्ना की लव लाइफ से जुड़ी बेहद दिलचस्प बातें
वहीं अगर मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो हेमा मालिनी का कहना है कि ‘राजेश खन्ना का उनके साथ व्यवहार बहुत ही अजीब था। जब वो उनके साथ में पहली फिल्म कर रहीं थीं। तब राजेश सुपरस्टार थे और उनका ये स्टारडम हमेशा उनके साथ भी रहता था। वह सेट पर अक्सर देर से आते थे। यहाँ तक कि राजेश खन्ना का रवैया एकदम अनप्रोफेशनल था। इस बात से उन्हें बहुत गुस्सा आता था। शायद यही वजह रही कि शूटिंग के दौरान भी दोनों की बिलकुल नहीं बनी’। हालांकि दोनों की इस अनबन के बावजूद भी फिल्म हिट साबित हुई थी, लेकिन प्रोड्यूसर्स तक ये बात पहुंच चुकी थी कि राजेश और हेमा के बीच कुछ दिक्कत है। यही वजह रही कि उन दोनों को साथ में लेने से प्रोड्यूसर्स भी कतराने लगे थे।
क्यों बिग बी के आने से राजेश खन्ना असुरक्षित महसूस करने लगे थे
इस बारे में हेमा ने आगे कहा, ‘मुझे नहीं पता क्या मुद्दा था, लेकिन कुछ था राजेश खन्ना के साथ जो मुझे बिलुकल पसंद नहीं था। वह शुरुआती दिनों में मुझसे काफी अटपटा व्यवहार करते थे। इसमें कोई शक नहीं कि वह सुपरस्टार थे और महिलाएं उन्हें काफी पसंद करती थीं। लेकिन मैं उन्हें एक एक्टर के तौर पर कुछ खास भाव नहीं देती थी। राजेश को लगता था कि मैं गुस्सैल हूं, जबकि मुझे लगता था कि वह अपने आप को लेकर काफी ज्यादा सीरियस हैं और खुद से ही बाहर नहीं आ पाते हैं।”
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2zWyavI
Comments
Post a Comment