sss

; //]]>

मेरठः मिलावटखोर कर रहे हैं सेहत से खिलवाड़ - Khabar NonStop

Meerut

मेरठ। सीओ सरधना डॉक्टर भीम कुमार गौतम के नेतृत्व में शुक्रवार रात पुलिस ने कालंद गांव में छापा मारकर भारी मात्रा में सिंथेटिक मावा पकड़ा है। पुलिस सूचना के बाद मौके पर पहुंची खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने बन रहे सामान के सैंपल लेने के साथ कई कुंतल मावा नष्ट करा दिया। वहीं मौके पर काफी मात्रा में वनस्पति और मिल्क पाउडर को सील कर दिया गया है।

कोर्ट फीस में बढ़ोतरी का विरोध

आपको बतो दें कि, सीओ डॉक्टर भीम कुमार गौतम के नेतृत्व में बीती रात पुलिस ने शहजाद पुत्र रियासत के घर चोरी छिपे चल रही मावे की भट्टी पर छापा मारा। पुलिस को देखते ही काम कर रहे कारीगर भाग खड़े हुऐ, लेकिन पुलिस ने मौके से कई कुंतल मिलावटी मावा, वनस्पति व मिल्क पाउडर जब्त कर खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम को इसकी सूचना दी।

थानेदार ने महिला पर किया थर्ड डिग्री का प्रयोग

वहीं खाद्य सुरक्षा अधिकारी परमवीर सिंह, उमेश कुमार और अरूण कुमार ने मौके पर पहुंचकर मिलावटी सामान के सैंपल लिये। अधिकारियों ने मिल्क पाउडर और वनस्पति को सील कर दिया और करीब साढ़े तीन कुंतल तैयार सिंथेटिक मावे को मौके पर ही नष्ट करा दिया। क्षेत्र में विभाग की यह दूसरी बड़ी कार्यवाही है जिसके बाद मिलावट खोरों में हडकंप का माहौल है।



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2ibo6uo

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop