कश्मीरः पुलिस-पब्लिक की अहम बैठक, ये है वजह - Khabar NonStop
श्रीनगर। जम्मू कश्मीर के पंपोर इलाके में आज पुलिस और स्थानीय लोगों की एक अहम बैठक हुई। यह बैठक चोटी कटने की घटनाओं के सिलसिले में आयोजित की गई थी। जिसमें पुलिस के कई आला अधिकारी और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग शामिल हुए थे।
इस विशेष मीटिंग की अध्यक्षता जम्मू कश्मीर पुलिस के एसडीपीओ, अवन्तीपोरा श्री परवेज अहमद ने की। बैठक के दौरान श्री परवेज अहमद ने स्थानीय लोगों से चोटी कटने की घटनाओं में मदद करने की अपील की। उन्होने कहा कि जैसे ही लोगों को कुछ संदिग्ध दिखाई दे तो पुलिस को सूचित करें और अपने हाथ में कानून बिल्कुल ना लें। बता दें कि कई घटनाओं में लोगों की भीड़ ने गुस्से में निर्दोष लोगों की पिटाई कर दी है, जिसमें कुछ लोगों की मौत भी हो चुकी है।
जम्मू से पाकिस्तानी घुसपैठिया गिरफ्तार
गौरतलब है कि कश्मीर में हो रही चोटी कटने की घटनाओं की जांच के लिए एक जांच टीम भी बनायी गई है। इसके अलावा पुलिस के आला अधिकारियों ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि अफवाहों पर ध्यान ना दें और बच्चों को चौकन्ना रहने को कहें। इस बैठक में पुलिस ने लोगों को नंबर भी दिया, जिस पर लोग चोटी कटने की घटनाओं पर चौबीसों घंटे पुलिस को फोन कर सकते हैं।
कश्मीरः गुस्साए ग्रामीणों ने 5 लाख के इनामी आतंकी को किया ढेर
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2gKau5J
Comments
Post a Comment