हर खेत तक पहुंचेगा सिंचाई के लिए पानी - Khabar NonStop
मेरठ। सूबे के सिंचाई राज्य मंत्री बलदेव सिंह औलख ने कहा कि किसान प्रदेश सरकार की प्राथमिकता में हैं, किसानों को सिंचाई के लिए पानी की कोई कमी न हो इसका इंतजाम किया जा रहा है। नहरों के निर्माण और सफाई के लिए टेंडर जारी कर दिए गए हैं, जल्द ही सभी खेतों तक सिंचाई के लिए पानी की व्यवस्था कर दी जाएगी।
अलीगढ़। 4 लुटेरे पुलिस की गिरफ्त में
जानें पूरा मामला
दरअसल सिंचाई राज्य मंत्री बलदेव सिंह औलख सिंचाई विभाग मेरठ कार्यालय पहुंचे थे। वहां सिंचाई अधिकारियों की बैठक ली, जिसमें उन्होंने सिंचाई विभाग के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और इसके बाद पत्रकारों से रूबरू हुए। उन्होने कहा कि किसानों को किसी भी तरह की कोई दिक्कत नहीं होने दी जाएगी। साथ ही उन्होने पिछले दिनों सिसौली में सधरना विधायक संगीत सोम द्वारा ताजमहल को लेकर दिए गए बयान पर किसी भी तरह की टिप्पणी करने से इंकार कर दिया। उनका कहना है कि ये उनके अपने विचार हैं।
25 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2ytQOLn
Comments
Post a Comment