प्रेगनेंसी के बाद नही रूक रहा बालों का झड़ना तो, ये जरूर पढें - Khabar NonStop
प्रेगनेंसी के बाद नही रूक रहा बालों का झड़ना तो, ये जरूर पढेंप्रेगनेंसी एक ऐसी अवस्था जहाँ एक महिला को अपने बच्चे के जन्म की बहुत खुशी होती है और ऐसे में वह अपना बिल्कुल भी ध्यान नहीं रखती। इसी कारण उन्हें बच्चे के जन्म के बाद कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है जैसे कि वजन का अचानक बढना, बालों का तेजी से बढना, पेट के आस पास स्ट्रैच मार्कस होना आदि। लेकिन हम आपको बता दे कि अपनी डाइट पर थोड़ा सा कंट्रोल करके आप न केवल बढ़ते वजन को कंट्रोल कर सकती है बल्कि बाल झड़ने की समस्या से भी छुटकारा पा सकते है। तो आइए जाने कैसी हो आपकी डायट..
दूसरे का टावल इस्तेमाल करने की आदत बन सकती है आफत
चावल
कई बार लोग बजन बढने की समस्या से मुक्ति पाने के लिए चावल खाना छोड़ देते हैं। लेकिन हम आपको बता दें कि चावल खाना न छोड़े इनमें कुछ खास विटमिन्स होते हैं जो बालों को हेल्दी रखने में सहायता करते हैं।
ये मास्क आपको कुछ ही दिन में दिखाएंगे अपना जादू
नारियल
नारियल हमारी सेहत और बाल दोनों के लिए काफी अच्छा होता है। यही कारण है कि केरल में रहने वाली महिलाओं के बाल काले, घने और लंबे होते हैं। दरसल नारियल में मौजूद सैचुरेटेड फैट स्कैलप को नमी प्रदान करता है और बालों को पुनः उगने में मदद करता है। अतः नारियल पानी पीये और उसकी मलाई भी जरूर खाएं।
आलू से भगाएं चेहरे के स्पॉट, पाएं निखार ऑन द स्पॉट
काजू
यदि आप चाहते हैं आपके बाल हैल्दी और खूबसूरत हो तो हर रोज एक मुठ्ठी काजू का सेवन करें। इसका सेवन प्रेगनेंसी के दौरान करने से शरीर में होने वाली मिनरल्स एंव विटामिन की कमी को काजू दूर करता है। जिससे बालों के झड़ने की शिकायत कम हो जाती है।
अपनाएं ये ब्यूटी टिप्स, जिससे दिखेंगे 30 के बाद भी खूबसूरत और जवान
तिल का तेल या दाने
आपको प्रेगनेंसी के दौरान तिल के तेल या दानों को अपने भोजन में शामिल करना चाहिए। दरसल इसमें मैग्नैशियम मौजूद होता है जो बालों की ग्रोथ में सहायक होता है।
बेजान और रूखे बाल क्या आपको भी करते हैं परेशान ?
हेयर मसाज भी है जरूरी
डायट के साथ साथ सप्ताह में कम से कम एक बार बालों की मसाज भी बहुत जरूरी है। इसके लिए आप जो तेल इस्तेमाल करते हैं उससे अपने बालों की हफ्ते में एक बार मसाज जरूर करें।
केला खाने के बाद फेंक देते हैं छिलका, तो अब न करें ये गलती
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2yGtQlU
Comments
Post a Comment