sss

; //]]>

हिज्बुल चीफ सैयद सलाहुद्दीन का बेटा गिरफ्तार - Khabar NonStop

Syed Salahuddin

नई दिल्ली। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने हिज्बुल मुजाहिद्दीन चीफ सैयद सलाहुद्दीन के बेटे शाहिद यूसुफ को गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि इससे पहले एनआईए ने शाहिद को समन भेजकर दिल्ली में एनआईए के हेडक्वार्टर पेश होने का आदेश दिया था। बता दें कि सैयद सलाहुद्दीन की गिरफ्तारी साल 2011 में हुई टेरर फंडिंग के मामले में हुई है।

कौन है शाहिद यूसुफ

बता दें कि शाहिद यूसुफ हिज्बुल मुजाहिद्दीन के फाउंडर और यूनाइटेड जिहाद काउंसिल के चीफ हिज्बुल मुजाहिद्दीन का बेटा है। शाहिद बडगाम के सोइबाग इलाके का निवासी है। इससे पहले भी 4 बार एनआईए शाहिद से पूछताछ कर चुकी है। वहीं एनआईए ने बताया कि यह टेरर फंडिंग हवाला चैनल के जरिए पाकिस्तान और सऊदी अरब से हुई थी। पूछताछ के बाद एनआईए को शाहिद यूसुफ के टेरर फंडिंग में शामिल होने का सबूत मिल गया और उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

बता दें कि शाहिद ने एग्रीकल्चर में मास्टर्स की डिग्री ली हुई है और मौजूदा समय में कश्मीर के कृषि विभाग में कार्यरत है। बता दें कि शाहिद यूसुफ को आज ही पूछताछ के लिए दिल्ली बुलाया गया था। एनआईए के सूत्रों के अनुसार, फंडिंग का इस्तेमाल हिज्बुल मुजाहिद्दीन को मदद देने के लिए किया गया।

सरकार नरमी के मूड में नहीं

बता दें कि सरकार ने कल ही कश्मीर में बातचीत करने की बात कही है। इसके लिए पूर्व आईबी चीफ दिनेश्वर शर्मा को प्रतिनिधि नियुक्त किया गया है। लेकिन दूसरी तरफ सरकार टेरर फंडिंग पर कड़ी कारवाई करने से भी नहीं चूक रही है। हिज्बुल चीफ के बेटे की गिरफ्तारी से इसके संकेत मिल गए हैं।



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2gCXtOE

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop