sss

; //]]>

झुर्रियों से बचाव के लिए ऐसे लाएं त्वचा में कसाव - Khabar NonStop

Home remedy

एक उम्र के बाद त्वचा में कसाव रखना एक चुनौती बन जाती है। क्योंकि बढ़ती उम्र के साथ साथ कोलेजन का उत्पादन घटने लगता है और त्चचा ढीली होकर लटकने लगती है। ऐसे में ये जरूरी है कि आप पहले ही अपनी त्वचा की देखभाल करना शुरू कर दें। त्वचा शरीर का एक महत्वपूर्ण अंग है जो हमें सुंदरता प्रदान करती है। दरअसल, चेहरे की स्किन अन्य बॉडी पार्टस के मुकाबले काफी पतली और नाजुक होती है। अतः यदि आप बुढापे के संकेत देने वाली झुर्रियों से बचना चाहते हैं तो क्रीम्स आदि उपलब्ध सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं। लेकिन आप घर बैठे भी इनसे मुक्ति पा सकते हैं। आइए जाने कैसे …

Home remedy

एग व्हाइट और मुल्तानी मिट्टी

एग व्हाइट, त्वचा में कसाव लाने का बेहतरीन सोर्स है। इससे फेस पैक बनाने के लिए आप 2 चम्मच मुल्तानी मिट्टी, एक अंडा, ग्लिसरीन की कुछ बूंदे लें। फिर अंडे को फोड़कर उसका सफेद हिस्सा अलग करके तब तक फेटें जब तक वह स्मूद न हो जाए। फिर इसमें मुलतानी मिट्टी और ग्लिसरीन की कुछ बूंदे मिलाकर स्मूद पेस्ट बनाएं। तैयार मास्क को चेहरे पर 15 मिनट के लिए लगाए और धो लें।

हनि और अवोकेडो मास्क

शहद में नेचुरल ब्लीचिंग एवं मॉस्चराइजिंग के गुण होते हैं दूसरी तरफ अवोकेडो, विटामिन्स तथा मिनरल्स का अच्छा स्रोत है। ये दोनों ही कोलेजन के उत्पादन को बढ़ाने मंे मदद करते हैं। इसके लिए आपको चाहिए एक पका हुआ अवोकेडो का गूदा, दो चम्मच शहद, एक विटामिन ई कैप्सूल। शहद और कैप्सूल के तरल पदार्थ को निकालकर अवोकेडो के फलूदे में डालकर फेंट लें। फिर तैयार पेस्ट को चेहरे पर लगाएं। फिर 20 मिनट बाद ठंडे पानी से धो लें।

हनि और ब्लूबेरीज़

ब्लूबेरीज़ में बढ़ती उम्र के संकेतों को कम करने वाले एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं। हनि और ब्लूबेरीज़ फेस मास्त का इस्तेमाल कर आप अच्छी और ब्राइटनिंग स्किन पा सकते हैं। इसके लिए आपको चाहिए, आधा कप ब्लूबेरीज़, जो चम्मच शहद। पहले ब्लूबेरीज़ को अच्छे से ग्राइड कर लें। फिर इसमें शहर मिलाएं। इस मिश्रण को 15 मिनिट के लिए चेहरे पर लगाएं। फिर धीरे धीरे मसाज कर चेहरे को वॉश कर लें।



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2wZuhEi

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop