बुलंदशहर: विवाहिता ने आग लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop
बुलंदशहर। उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले के गाँव सुलैला में एक महिला ने आग लगाकर आत्महत्या कर ली। स्याना क्षेत्र के गांव सुलैला मे बीती रात विनोद कुमार की पत्नी विभादेवी ने आग लगा कर आत्महत्या कर ली। उस समय उसका पति रात को खेत पर पानी लगा रहा था।
युवती से छेड़छाड कर रहे युवक की चप्पलों से पिटाई
पुलिस ने शव को लिया कब्जे में, भेजा पीएम के लिए
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और विभादेवी को जली अवस्था मे स्याना के सरकारी अस्पताल मे पहुचाया। डाक्टर ने गम्भीर मामला देखते हुए हायर सेंटर बुलंदशहर सरकारी अस्पताल में विभादेवी को रेफ़र कर दिया। हायर सेंटर में डाक्टरों ने उसे देखते ही मृतक घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है। ग्रामीणों को गांव मे शव आने का इन्तजार है दूसरी ओर अभी विभादेवी के मायके से भी अभी कोई नहीं पहुंचा है।
बुलंदशहर- नाबालिग के साथ रेप, आरोपी गिरफ्तार
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2zMBFoE
Comments
Post a Comment