विद्या बालन की फिल्म ‘तुम्हारी सुलु’ की रिलीज डेट में बदलाव - Khabar NonStop
मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस विद्या बालन स्टारर फिल्म ‘तुम्हारी सुलू’ अब अपनी रिलीज डेट से पहले रिलीज होगी। जी हाँ मेकर्स ने ये फैसला लिया है कि अब यह फिल्म 24 नवम्बर की बजाय 17 नवंबर को रिलीज होगी। बता दें कि इस फिल्म की प्रस्तावित तारीख से इसे एक सप्ताह पहले रिलीज किया जा रहा है। हाल ही में मेकर्स ने इसकी नई डेट का ऐलान किया है।
एक ‘फिरंगी’ को लात मार रहे हैं कपिल शर्मा, देखें वीडियो
विज्ञापन फिल्म निर्माता सुरेश त्रिवेणी द्वारा डायरेक्टेड फिल्म ‘तुम्हारी सुलू’ को जीवन के एक टुकड़े पर हास्य-नाटक के रूप में वर्णित किया गया है। इस फिल्म को भूषण कुमार, तनुज गर्ग, अतुल कसबेकर और शांति शिवराम ने प्रोड्यूस किया है। बता दें कि विद्या बालन के साथ साथ इस फिल्म में मानव कौल, नेहा धूपिया और आर जे मलिस्का सहायक भूमिकाओं में नजर आयेंगे।
आपको बता दें कि एक्ट्रेस विद्या बालन भी अपनी इस अपकमिंग फिल्म को लेकर काफी उत्साहित हैं, और हाल ही में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने कहा, “सुलू कोई ऐसा व्यक्ति है जो दूसरे क्या सोचते हैं उसकी परवाह नहीं करता है। वह केवल परवाह करती है कि वह क्या चाहती है।
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2yGPl77
Comments
Post a Comment