sss

; //]]>

नगरपालिका सीटों की आक्षरण सूची हुई वायरल - Khabar NonStop

municipal councils

लखनऊ। प्रदेश के 30 नगर पालिका परिषद के कई सीटों की आरक्षण सूची शनिवार की देररात सोशल साइटों पर वायरल हो गईं। इसमें आधी आबादी के लिए आरक्षित जिले की नगर पालिका की सीट परिवर्तित कर अनारक्षित कर दी गई है। इससे महिला उम्मीदवारों में हड़कंप सा मच गया। दावेदारों के अलावा उनके समर्थकों ने असलियत जानने के लिए अफसरों को फोन लगाया, लेकिन इसकी अधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई।

लखनऊ में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं पर पुलिस का लाठीचार्ज

30 जिलों की नगरपालिकाओं की आरक्षण सूची हुई वायरल

शासन के विशेष सचिव शैलेंद्र कुमार सिंह के हस्ताक्षर से देररात जारी 30 नगर पालिकाओं के आरक्षण सूची के सही होने को लेकर लोग भ्रमित हो गए। दरअसल छुट्टी के दिन प्रकाशित इस सूची में विशेष सचिव के अलावा प्रमुख सचिव मनोज कुमारसिंह के भी हस्ताक्षर हैं। दोनों अफसरों के दस्तखत भी हू-ब-हू लग रहे हैं। इस सूची में सुलतानपुर समेत 30 जिलों की विभिन्न नगर पालिकाओं के बदले आरक्षण का जिक्र किया गया है। सूची में आपत्तियों के आधार पर सीट को आरक्षण परिवर्तित करने की बात लिखी गई है।

रद्द हो सकती है यूपी के 2632 मदरसों की मान्यता

अधिशासी अधिकारी ने किया सूचना मिलने से इनकार

इसे लेकर अधिशासी अधिकारी दुर्गेश्वर त्रिपाठी से पूछा गया तो उन्होंने ऐसी सूचना मिलने से इनकार किया। कहा कि न निर्वाचन आयोग और न ही नगर विकास विभाग, किसी की ओर से ऐसी आधिकारिक सूची जारी नहीं हुई है। विभागीय वेबसाइट पर भी यह सूची अपलोड नहीं है। ऐसे में इसे भ्रामक ही माना जाए।

सम्बंधित खबरें-

UPPCL के चेयरमैन ने PVVNL अधिकारियों की ली बैठक

जिला पंचायत की बैठक में तमाम विषयों पर हुई चर्चा

इंटरव्यू दीजिए, नेता बनिए…



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2zBSPUR

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop