किसानों की समस्याओं पर भड़की भाकियू - Khabar NonStop
बुलंदशहर। अनामिका शुगर मिल में शुक्रवार को आयोजित भारतीय किसान यूनियन की पंचायत में किसानों की समस्याओं को लेकर पदाधिकारी भड़क उठे। उन्होंने शुगर मिल चालू होने से पहले किसानों की समस्याओं के समाधान की मांग उठाई। पदाधिकारियों ने 17 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन डीजीएम केन को सौंपा।
बीजेपी कार्यकर्ताओं ने स्वच्छता को लेकर ली शपथ
गन्ना मिल चालू होने से पहले सप्लाई कैलेंडर चालू हो
भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष गुडडू प्रधान की अगुवाई में शुक्रवार की दोपहर पदाधिकारी एकत्रित होकर अनामिका शुगर मिल परिसर पहुंचे। पंचायत को संबोधित करते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष कैप्टन यशवीर सिंह मंडल, सचिव कैप्टन विशन सिंह सिरोही, जिलाध्यक्ष गुडडू प्रधान ने कहा कि दीपावली के बाद मिल चालू होनी चाहिये। मिल चालू होने से पहले गन्ने की सप्लाई का कलैंडर जारी हो।
किसानों को तुरंत चेक से पेमेंट हो
खरीद वालें केंद्रों पर ट्रैक्टर ट्रॉली की जगह ट्रक से गन्ने का परिवहन होना चाहियए। शुगर मिल अपनी क्षमता के अनुसार गन्ने की पेराई करे। किसानों का गन्ना तुलते ही उसे भुगतान का चेक तुरंत दिया जाए। तुलाई केन्द्रों पर पर्ची के हिसाब से ही तोल हो ताकि कोई धांधली ना हो।
EO ने 15 हजार व्यापारियों से वसूला 29 हजार जुर्माना
DGM केन ने मांगों पर कार्रवाई का भरोसा दिया
इसके अलावा भारतीय किसान यूनियन ने कहा कि मिल परिसर में संचालित अवैध कैंटीन बंद की जाए। किसानों को सब्सिडी पर खाद, बीज और दवाइयां मिलनी चाहिए। गन्ना संपर्क मार्ग खस्ताहाल पड़े हुए हैं। मिल चालू होने से पहले सभी मार्ग दुरुस्त होने चाहिए। पंचायत की सूचना पर डीजीएम केन, विश्वासराज मौके पर पहुंचे और किसानों की सभी समस्याओं के जल्द समाधान का आश्वासन देकर उन्हें शांत किया।
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2ib7mmV
Comments
Post a Comment