sss

; //]]>

मेरठ में जल्द खुलेगा बिजली चोरों के लिए अलग थाना - Khabar NonStop

Meerut`

मेरठ-आने वाली गर्मी में बिजली उपभोक्ताओं को कैसे 24 घंटे बिजली सप्लाई की जाए और कैसे बिजली चोरों पर अंकुश लगे…ऐसे ही तमाम मसलों पर यूपीपीसीएल के चेयरमैन आलोक कुमार ने ऊर्जा भवन में पीवीवीएनएल की समीक्षा बैठक ली। उन्होंने बताया कि प्रधामनंत्री नरेन्द्र मोदी की सौभाग्य योजना के तहत यूपी में एक करोड़ 46 लाख नए कनेक्शन दिसंबर 2018 तक देने की योजना है, ताकि हर घर रोशन हो सके। इसी के साथ ही 33 केवी के 91 नए फीडर और 11 केवी के 336 फीडर भी बनाने की योजना है, यानि यूपी में भरपूर बिजली देने का पूरा खाका तैयार कर लिया गया है। चेयरमैन आलोक कुमार ने बताया कि सप्ताहभर के भीतर हर जिले में बिजली चोरों के लिए एक थाना खुलेगा और डीजीपी स्तर से इसकी तैयारी कर ली गई है। उन्होंने बताया कि करीब 8000 नलकूप के नए कनेक्शन दिए गए हैं और 1700 नए कनेक्शन जल्द दे दिए जाएंगे और इनमें से कुछ कनेक्शन का सामान न मिल पाने की वजह से आ रही दिक्कतों को दूर करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने बताया कि सूबे की 262 नगर पालिकाओं को 20 घंटे और पांच प्रतिशत से उपर थ्रू रेट वाली नगर पालिकाओं को 24 घंटे बिजली दी जाएगी। इस दौरान उन कार्यदायी संस्थाओं को फटकार लगाई गई, जो काम की गुणवत्ता में काम की रफ्तार में पीछे चल रहीं हैं। समीक्षा बैठक में उर्जा भवन में विजिलेंस टीम और पुलिस के अधिकारियों के बीच बेहतर तालमेल के भी निर्देश दिए गए।

यूपी में बिजली उपभोक्ताओं की दबंगई, खुद ही जोड़ दिया कनेक्शन

उधर समीक्षा बैठक के बाद यूपीपीसीएल के चेयरमैन आलोक कुमार और पीवीवीएनएल के एमडी अभिषेक प्रकाश मीडिया से रू-ब-रू हुए। उन्होंने बताया कि ईमानदार उपभोक्ता को समय से बिल मिले और इसके लिए बिलिंग क्वालिटी इंडेक्स बनाया गया है। उर्जा मित्र एप्स से अर्बन उपभोक्ताओं को एसएमएस से रोस्टिंग की जानकारी दी जाएगी और एक नवंबर से मेरठ में इसकी शुरूआत होगी। यूपीपीसीएल के चेयरमैन आलोक कुमार ने बताया कि गाजियाबाद सबसे ज्यादा 285 करोड़ रूपये राजस्व हर महीने देता है और इसमें लोनी भी मिला लिया जाए तो ये आंकड़ा 325 करोड़ पहुंचता और इसलिए कुछ राशि का वन थर्ड वहां के सिस्टम को सुधारने में खर्च किया जाएगा। बैठक में राजस्व के लक्ष्य पूरा करने के भी निर्देश दिए।

बिजली विभाग के खिलाफ सड़क पर हंगामा



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2yOmsp8

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop