योगी राज में भी यमुना का वही हाल, कब बदलेगी यमुना की सूरत ? - Khabar NonStop
मथुरा-यमुना की सफाई के दावे करने वाली सरकार की पोल खुल गई है। वो भी मथुरा जैसी धर्मनगरी में जहाँ ठाकुर जी का वास है और गौमाता माँ है । उसके बाद भी यमुना नदी अपने आप में रोती नजर आ रही है क्योंकि सरकार भी यमुना की दुश्मन बन चुकी है। जबकि सरकार अपना पहला ही वादा भूल चुकी तो अब क्या उम्मीद कर सकते हैं।
हम आपको बताते चलें कि, यमुना की सफाई के लिए लोगों ने कितने प्रयास किये और आंदोलन भी किये सरकारें आश्वासन देती रही लेकिन हुआ कुछ नहीं। लेकिन लोगों को लगा की अब बीजेपी सरकार हमारी यमुना नदी का उद्धार जरूर कराएगी। हेमा मालिनी मथुरा की सांसद बनी तो फिर एक बार लोगों लगा की यमुना नदी को साफ़ करने की उम्मीदें पूरी होंगी यमुना नदी की हालत आज भी वैसी ही है। यमुना नदी को साफ़ करने के लिए कोई कोशिश नहीं दिख रही है।
आज श्रद्धालु यमुना नदी के जल से आचमन करने से भी डरने लगे हैं क्योंकि यमुना की गंदगी तो सभी को नजर आ रही है चाहे वो श्रद्धालु हों या ब्रजवासी सिवाए सरकार के जो बस दावे करती है। आप खुद ही तस्वीरें देखें यमुना नदी में बहता पानी कितना प्रदूषित है जिसमें मथुरा की गंदगी इक्कठा हो रही है। वहीं, गाय को माता कहने वालों की नजर नहीं गयी मृत गाय पर जो यमुना किनारे न जाने कितने दिनों से पड़ी है। इस बारे में प्रशासन अधिकारी और संस्था को सूचित भी किया गया लेकिन इसके बावजूद किसी के कानों पर जू तक नहीं रेंगी। नगर पालिका की को इस मामले में कोई सुध नहीं है। अब ये कहने में कोई हिचक भी नहीं होनी चाहिए की योगी राज में भी यमुना आज भी रो रही है, जबकि नगर पालिका से नगर निगम बना मथुरा भी अब पैसो के लिए रोने लगा है क्योकि सैवेज प्लांट को चलने के लिए डीज़ल तक उपलब्ध नही है।
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2ysCKUp
Comments
Post a Comment