हिन्दू महासभा ने सर सैय्यद अहमद पर लगाया बड़ा आरोप - Khabar NonStop
अलीगढ़। एक और जहाँ AMU बिरादरी हिन्दू महासभा पर आरोप लगा रही है वहीं आज हिन्दू महासभा ने एक प्रेस वार्ता कर AMU संस्थापक सर सैय्यद अहमद खान को देश का गद्दार बताया। हिन्दू महासभा ने इससे सम्बंधित इतिहास की कुछ किताबों के दस्तावेज भी मीडिया को दिए।
बीजेपी मंत्री संदीप सिंह को कहा गटर छाप है: AMU
सर सैय्यद ने भारत के मुसलमानों को अंग्रेजों की भक्ति सिखाई
हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता अशोक पांडे ने कहा कि सर सैय्यद अहमद खान का नाम देश के गद्दारों में होना चाहिए सर सैय्यद अहमद के नाम से जारी डाक टिकट को रद्द किया जाए और भारत सरकार द्वारा जो भी खर्चा सर सैय्यद डे पर किया गया है वो सब रिकवर किया जाये। सर सैय्यद अहमद खान गद्दार थे इसके कई प्रमाण है। कई लेखकों की बुक है जो वास्तव में इतिहासकार हैं। इरफ़ान हबीब जैसे चाटुकार नहीं है। उन इतिहासकारों ने स्पष्ट लिखा है कि सर सैय्यद अहमद खान ने भारत के मुसलमानों को अंग्रेजों की भक्ति करने के लिए राजी किया।
अलीगढ़: सर सयैद खान पर टिप्पणी का विरोध
देश विभाजन के लिए ठहराया जिम्मेदार
सर सैय्यद ने अंग्रेजों को बताया की 1857 की क्रांति में मुसलमान शामिल नहीं है, मुसलमान अंग्रेजों के साथी हैं। मुसलमान को देश की आजादी से दूर करके हिन्दू मुस्लिम लड़ाई में बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। उन्होंने हिन्दू और मुसलमानों के बीच खाई पैदा कर अस्थिरता पैदा की। देश के विभाजन की नीव सर सय्यद ने रखी थी। प्रमाण स्वरुप ये बात सर सैय्यद अहमद खान गद्दार थे। अशोक पांडे ने जो दस्तावेज इतिहास की किताबों से दिए हैं उनमे आर सी अग्रवाल की भारतीय संविधान का विकास तथा राष्ट्रिय आंदोलन, डॉ पुखराज जैन की किताब भारतीय राजनितिक चिंतन शामिल है।
नाबालिग बच्चे को तीन दिन से पुलिस ने किया थाने में कैद
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2xm7kvw
Comments
Post a Comment