छत्तीसगढ़ सरकार का प्रशासनिक फेरबदल, देखें लिस्ट - Khabar NonStop
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने आज भारतीय प्रशासनिक सेवा के कई अधिकारिकारियों का तबादला कर दिया है। शासन ने इन अधिकारियों के प्रभार में परिवर्तन कर दिया है। इस प्रशासनिक फेरबदल के बाद वरिष्ठ आईएएस अधिकारी एमके राऊत को सेवानिवृत्त होने के बाद 30 नवंबर को आरपी मंडल को प्रमुख सचिव पंचायत एवं ग्रामीण विकास बनाया जायेगा। इसके साथ मंडल को विकास आयुक्त और SIRD के महानिदेशक का अतिरिक्त प्रभार दिया जाएगा। इस प्रशासनिक फेरबदल मे 9 आईएएस अधिकारियों को नई जिम्मेदारी दी गई है।
छत्तीसगढ़ की हर पंचायत जुड़ेगी राजधानी से, केन्द्रीय मंत्री पहुंचे रायपुर
इन अधिकारियों के प्रभार में हुआ परिवर्तन
सीके खेतान- प्रमुख सचिव वन विभाग (खेतान आरपी मंडल के प्रमुख सचिव पंचायत एवं ग्रामीण विकास के प्रभार ग्रहण करने के दिनांक से उक्त पद का प्रभार ग्रहण करेंगे।)
सोनमणि बोरा- सचिव जल संसाधन और धार्मिक न्यास एवं धर्मस्य।
डीडी सिंह- सचिव वाणिज्यिक कर (आबकारी एवं पंजीयन) के साथ आयुक्त आबकारी, प्रबंध संचालक, छग राज्य बेवरेज कॉर्पोरेशन, प्रबंध संचालक छग स्टेट मार्केटिंग कॉर्पोरेशन का अतिरिक्त प्रभार।
अविनाश चम्पावत- संभागायुक्त सरगुजा संभाग।
रीता शांडिल्य- विशेष सचिव (स्वतंत्र प्रभार), सामान्य प्रशासन एवं विशेष सचिव ( स्वतंत्र प्रभार) सहकारिता विभाग।
आर. प्रसन्ना- विशेष सचिव (स्वतंत्र प्रभार) समाज कल्याण तथा खेल एवं युवा कल्याण के साथ साथ आयुक्त निशक्तजन।
आर शंगीता- तत्काल प्रभाव से विशेष सचिव ( स्वंतंत्र प्रभार) श्रम विभाग एवं श्रमायुक्त छत्तीसगढ़।
धर्मेश साहू- संचालक खेल एवं युवा कल्याण।
सर्वेश्वर नरेंद्र भूरे- मिशन संचालक राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन रायपुर।
सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाला हर 10 वां छात्र है बीमार, रिपोर्ट
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2ihgCTa
Comments
Post a Comment