राइडिंग में एशियन गेम्स के पहले ट्रायल में चूके राइडर्स - Khabar NonStop
मेरठ-आरवीसी में देश के कोने कोने से जुटे चुनिंदा राइडर्स ने आयोजकों और चयनकर्ताओं को निराश कर दिया। राइडिंग इवेंट में एशियन गेम्स के फर्स्ट ट्रायल में कोई भी राइडर्स क्वालीफाई नहीं कर पाया। जिसके बाद आरवीसी ग्राउंड में मौजूद सेना के अधिकारियों में मायूसी छा गई, एशियन गेम्स क्वालीफाई करने के लिए इवेंटिंग की तीसरी सीरीज़ में शो-जंपिंग में शामिल राइडर्स ने कुल 12 बाधाओं को पार करने की जद्दोजहद की। शो जंपिंग में राइडर्स ने अपना पूरा दमखम लगा दिया, कई राइडर्स ने बाधाओं को पार करके फिनिशिंग लाइन को छू लिया तो कई राइडर्स के घोड़ों ने बीच में ही धोखा दे दिया।
डिप्टी सीएम ने किया विद्या अखिल भारतीय खेलकूद समारोह का उद्घाटन
दरअसल, जंपिंग के दौरान बाधाओं पर लगी बल्लियां गिर गई जिससे चार अंकों की पेनालिटी लगती चली गई। सबसे कम पेनालिटी आरवीसी के राइडर्स दिनेश मार ने 63.05 निकाली। लेकिन वो भी एशियन गेम्स के पहले ट्रायल में क्वालीफाई नहीं कर पाएं, क्योंकि राइडिंग में क्वालीफाई करने के लिए राइडर्स को 53 से कम पेनालिटी निकालनी होती है। उधर, सिक्स बार ओपन शो जंपिंग एइसी और एमएचएस इवेंट में पहले राउंड में एक मीटर 20 सेंटीमीटर की छह बाधाओं को बार में पार किया, बल्ली गिरते ही राइडर्स अगले राउंड से बाहर होते चले गए। इसके बाद बाधाओं की लंबाई एक मीटर 30 सेंटीमीटर और एक मीटर 40 सेंटीमीटर हो गई, जिसमें बेहतरीन घुड़सवारी का नज़ारा पेश करते हुए मेजर के.वी.मलिक ईस्टर्न कमांड ने बिना पैनल्टी किए बाज़ी मार ली।
शो जंपिंग के बाद पिछले कई दिनों से चली आर्मी इक्वेस्टेरियन चैम्पियनशिप, मेरठ हॉर्स शो और सीसीआई वन स्टार इवेंटिंग के विजेता राइडर्स को लेफ्टिनेंट जनरल ए.जे.सिंह डीजी आरवीसी ने मेडल पहनाकर और ट्राफी देकर सम्मानित किया। इस मौके पर डीजी आरवीसी ने कहा कि कुछ छोटी छोटी कमियां रह गई, जिन पर राइडर्स को मेहनत करने की ज़रूरत है तभी वो आगे होने वाले चार ट्रायल में बेहतर प्रदर्शन कर पाएंगे।
बास्केटबॉल खेलकर खरगोश ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2kRxB2H
Comments
Post a Comment