‘सुरक्षा कारणों’ के चलते बदला गया जेट एयरवेज का मार्ग - Khabar NonStop
मुंबई। मुंबई से दिल्ली जा रहे जेट एयरवेज के विमान को आज मार्ग बदल कर ‘सुरक्षा संबंधी कारणों’ के चलते अहमदाबाद हवाईअड्डे की ओर मोड़ दिया गया। जानकारी के अनुसार विमान संख्या 9डब्लयू339 ने देर रात को मुंबई से उड़ान भरी थी। उसे आपात स्थिति में आज अहमदाबाद हवाईअड्डे पर उतार दिया गया। ये विमान मुंबई से दिल्ली जा रहा है। विमान के ही एक यात्री ने बताया कि ‘सुरक्षा संबधी कारणों’ के चलते मार्ग बदला गया। सभी यात्रियों को विमान से उतार कर उनकी जांच की गई।
जेट एयरवेज के पायलट ने भारतीयों को कहा- “ब्लडी इंडियन”, भड़के भज्जी
धमकी भरा आया फोन
मुंबई से दिल्ली जा रहे जेट एयरवेज के विमान को मार्ग एक धमकी भरा फोन आने के बाद बहला गया। अहमदाबाद हवाईअड्डे पर तैनात एक सुरक्षाकर्मी ने बताया कि विमान का मार्ग तब बदला गया जब एक धमकी भरा एक फोन आया। विमान में सवार यात्रियों की सही संख्या का अभी पता नहीं चल पाया है। ‘जेट एयरवेज’ के प्रवक्ता ने अभी मामले पर तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।
उड़ान के दौरान जन्मी बच्ची को एयरवेज ने दिया ये गिफ्ट
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2gUL8Wm
Comments
Post a Comment