टिकट चेक करना टिकट एग्जामनर को पडा महंगा - Khabar NonStop
देवरिया। उत्तर प्रदेश के देवरिया जनपद का सदर रेलवे जहाँ बीते दिन उस समय हड़कम्प मच गया, जब टिकट एग्जामनर राजेन्द्र गिरी यात्रियों का टिकट चेक कर रहे थे, इस दौरान एक मनबढ़ युवक को चेक कर दिया, युवक को यह बात नागवार लगी और वह टूट पड़ा और लात घुसों की जम कर बारिश कर दी।
आबकारी विभाग को मिली बड़ी सफलता, 25 लाख रुपये की अर्धनिर्मित शराब बरामद
युवक को किया गिरफ्तार
इस बाबत स्टेशन अधीक्षक का कहना था कि घटना की जानकारी हुई थी। मनबढ़ किस्म का युवक था उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं इस मामले पर आर पी एफ का कहना था कि पीटने वाले को हमने भागते हुये पकड़ लिया है और माननीय न्यायालय के पास भेज दिया है। मनबढ़ों से टिकट मांगना एक टी सी को इतना महंगा पड़ गया कि मनबढ़ों ने टिकट एग्जामनर की जम कर पिटाई कर दी। मौके पर मौजूद लोग मूक दर्शक बन कर देखते रह गये। वहीं आर ऍफ़ के कर्मचारियों ने भाग रहे मनबढ़ युवक को पकड़ लिया।
वहीं इस मामले पर आर पी एफ का कहना था कि पीटने वाले को हमने भागते हुये पकड़ लिया है और माननीय न्यायालय के पास भेज दिया है।
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2iN2jcR
Comments
Post a Comment